Skip to main content

Aaj Tak24x7

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के निवास पर पहुंचे संत ऋतेश्वर जी महाराज

¸

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के निवास पर पहुंचे संत ऋतेश्वर जी महारा

ग्वालियर। श्री आनंदम धाम ट्रस्ट, वृंदावन के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरु संत सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज आज ग्वालियर प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के निजी निवास पर पहुँचे। उनके आगमन पर तोमर परिवार एवं उपस्थित जनों ने पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया।

महाराज जी के आगमन से निवास परिसर आध्यात्मिक वातावरण से भर उठा। नरेंद्र सिंह तोमर ने महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्हें ग्वालियर आगमन के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान संक्षिप्त सत्संग का भी आयोजन हुआ, जिसमें महाराज जी ने शांति, सेवा और सद्भावना के संदेश दिए।‡Ó

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in