Skip to main content

Aaj Tak24x7

नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए निगम आयुक्त संघ प्रिय की विशेष प्रयास…

  1. नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए निगम आयुक्त संघ प्रिय की विशेष प्रयास..

महाराज बाडे पर निगम देगा 2 हाॅल एवं 6 दुकाने लीज पर, स्वीकृति हेतु निगमायुक्त ने भेजा प्रस्ताव
ग्वालियर दिनांक 20 नवम्बर 2025- नगर निगम ग्वालियर द्वारा निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशन में निगम की आय बढाने के उद्देश्य से व्यावसायिक सम्पत्तियों को लीज पर देने के लिये निरंतर प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में निगम द्वारा महाराज बाड़ा के पीछे नजरबाग मार्केट में स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित 6 दुकानों एवं भवन के नीचे निर्मित 2 हाॅल को शासन के नियमानुसार 30 वर्ष के लीज पर दिया जाना है। 30 वर्ष पर लीज पर दिए जाने की स्वीकृति हेतु निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने प्रस्ताव को मेयर इन कांउसिल के माध्यम से परिषद की ओर भेज दिया है। उक्त प्रस्ताव मेयर-इन काउंसिल की स्वीकृति उपरांत परिषद की ओर सक्षम स्वीकृति हेतु जाएगा।
नोडल अधिकारी राजस्व श्री अनूप लिटोरिया ने जानकारी देते हुये बताया है कि नगर निगम ग्वालियर की अतिरिक्त आय बढाने के उद्देश्य से पुराना नगर निगम कार्यालय भवन महाराज बाडा ग्वालियर के पिछले हिस्से (नजरबाग मार्केट स्थित गली) में स्मार्ट सिटी द्वारा 6 दुकाने निर्मित की गई हैं तथा भवन के नीचे 2 हाॅल नवीनीकृत किये गए है,जिन्हे मध्यप्रदेश नगर पालिका (अचल संम्पत्ति अंतरण) नियम 2016 संशोधन 2021, 2023 के नवीन प्रावधानांे के अंतर्गत 30 वर्ष की लीज पर दिये जाने हेतु प्रस्ताव आयुक्त महोदय के निदेशन में तैयार किया गया है।
जिसमें भूतल पर 3 दुकाने एवं प्रथम तल पर 3 दुकाने निर्माणाधीन है। प्रति दुकानों की साइज लगभग 13 वर्गमीटर अथार्त 140 वर्गफुट है तथा हाॅल क्रमांक ए. का एरिया 39.678 वर्गमीटर एवं हाॅल क्रमांक बी. का एरिया 67.07 वर्गमीटर है।
सूचना क्र./1587/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in