भारत स्काउट गाइड का संभागीय षिविर का आयोजन आयोजित किया गया जिसमें विदिषा जिले के स्काउट गाइड के उपाध्यक्ष एडवोकेट राजीव जैन सैनानी का हुआ सम्मान ।

  • भारत स्काउट गाइड का संभागीय षिविर का आयोजन आयोजित किया गया जिसमें विदिषा जिले के स्काउट गाइड के उपाध्यक्ष एडवोकेट राजीव जैन सैनानी का हुआ सम्मान
  • लखनऊ में आयोजित जम्बूरी का उदघाटन देष के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगें । समापन देष की महामहीम राष्टपति द्वारा किया जाएगा ।
    सिरोंज। भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेष भोपाल संभाग के तत्वाधान में संभागीय जम्बूरी के पूर्व अभ्यास षिविर का आयोजन पष्चिम मध्य रेल्वे समाज कल्याण केन्द्र विघालय रेल्वे कॉलोनी रेल्वे स्टेषन के पास भोपाल मे आयोजित किया गया। उक्त षिविर में पॉच जिलों के 93 प्रतिभागी भाग ले रहे है इस कार्यक्रम के समापन पर भारत स्काउट गाइड के विदिषा जिले के उपाध्यक्ष एडवोकेट राजीव जैन सैनानी का संभागीय स्काउट गाइड परिवार की और से उनका सम्मान किया गया। उक्त षिविर में विदिषा जिला जिसमें सिरोंज तहसील के लगभग 40 स्काउट गाउड भाग ले रहे है। भारत स्काउट एवं ंगाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा लखनऊ में आयोजित 19वीं डाइमण्ड जुब्ली जम्बूरी का आयोजन 23 नवम्बर से 29 नवम्बर तक आयोजित हुआ । उक्त कार्यक्रम में 24 नवम्बर को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगें एवं कायक्रम का समापन देष की महामहीम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी। विदिषा जिले के नेतृत्व भारत स्काउट गाइड के जिला संगठक श्री हरिहर चतुर्वेदी एवं जिला संगठक गाइड श्रीमति अनिता सोनवाले कर रहे है इसमें सिरोंज की गाइड षिक्षिका श्रीमति फरहत उन-निसा करेंगी। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार एडवोकेट राजीव जैन सैनानी ने कहॉ कि आज का दिन बडा़ गौरवषाली दिन है कि भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा मेरा सम्मान किया जा रहा है इस मौके पर उन्होनें अपने विघार्थी जीवन की स्काउट गाइड की जम्बूरी बौद्ध ग्या बिहार में आयोजित संस्मरणों को सुनाया उन्होनें कहॉ कि स्काउट संस्था एक ऐसी संस्था है कि जिसमें छात्र-छात्राओं के जीवन ही बदल देती है और इस संस्था से छात्रों का भविष्य भी तय होता है उन्होने कहा कि जब-जब भी मेरी आवष्यकता पड़े मैं सदेव समर्पित रहॅूगा। इस मौके पर भारत स्काउट गाइड के जिला संगठक हरिहर चतुर्वेदी ने कहॉ भारत स्काउट एवं गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा लखनऊ में आयोजित 19 वीं डायमंड जुबली जम्बूरी का भोपाल संभाग का पूर्वाभास शिविर पश्चिम मध्य रेलवे कर्मचारी समाज कल्याण केन्द्र हायर सेकेण्डरी स्कूल भोपाल में संपन्न हुआ, शिविर के द्वितीय दिवस भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ विदिशा के उपाध्यक्ष एडवोकेट श्री राजीव जैन सेनानी सिरोंज अधिमान्य पत्रकार मध्य प्रदेश शासन जो कि आल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन आईजा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं के सौजन्य से भोपाल संभाग के सभी प्रतिभागियों को स्काउट स्कार्फ एवं पी कैप प्रदान की गई। शिविर संचालक श्री राजेश मेवाड़े ए,एस,ओ,सी, भोपाल, सुशील बिल्लौरे रायसेन, श्री सुधीर सिंह विश्वकर्मा सीहोर, श्रीमती भगवती शर्मा भोपाल ने श्री राजीव जैन का अभिनंदन किया, विदिशा की जिला संगठक श्रीमती अनीता पटले ने राजीव जी का स्वागत करते हुए बताया कि श्री जैन की पारिवारिक पृष्ठभूमि जनसेवा एवं जनसहयोग की रही है इनके पिता जी श्री निर्मल कुमार जी सैनानी भी विदिशा जिला संघ के आजीवन सदस्य रहे और इनकी माताजी भी धार्मिक कार्यों में जनसहयोग एवं दान पुण्य के कार्यों में सदैव बढ़चढ़ कर भाग लेतीं थीं भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ विदिशा आपके पुनीत कार्यों के लिए आपका हार्दिक अभिनन्दन करता है । कार्यक्रम को सुबह संचालक श्री राजेष मेवाड़े ने कहॉ कि शिविर में पांच जिलों के 93 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं आयोजन दिनांक 19 नवंबर से दिनांक 21 नवंबर तक संचालित होगा शिविर के प्रथम दिवस शिविर स्थल पर विधिवत्त ध्वजारोहणकर शिविर का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड राज्य मुख्यालय की राज्य प्रशिक्षण आयुक्त वयस्क संसाधन श्रीमती भगवती शर्मा विद्यालय की प्राचार्य श्री सुधांशु सराठे उपस्थित थे आयोजन के प्रथम दिवस में जंबूरी में होने वाली गतिविधियों यथा मार्च पास्ट कलर पार्टी प्रदर्शनी फूड प्लाजा जंबूरी शुभारंभ समारोह वंदे मातरम गाना आदि का अभ्यास कराया गया शाम को कैंपियर का आयोजन किया गया जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अभ्यास किया गया
    शिविर के दूसरे दिवस प्रतिभागियों के द्वारा स्काउट गाइड स्किल जिसमें टेंट पिचिंग पायनियरिंग प्रोजेक्ट रंगोली फूड प्लाजा आदि की गतिविधियों का अभ्यास किया गया दोपहर में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम मैं जंबूरी में जाने वाले स्काउट गाइड को भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ विदिशा के उपाध्यक्ष एडवोकेट राजीव जैन जी के द्वारा स्कार्फ एवं कैप प्रतिभागियों को भेंट की गई एवं भोपाल के फार्म डेवलपर व्यवसाय श्री रोहित जी के द्वारा इंसुलेटेड ग्लास बॉटल्स प्रतिभागियों को भेंट की गई भारत स्काउट एवं गाइड भोपाल संभाग के द्वारा शिविर में उन्हें आमंत्रित कर सम्मानित किया गया साथ ही श्री रोहित जी के जन्म दिवस के अवसर पर केक काटकर बच्चों ने सेलिब्रेशन भी किया शाम को ग्रैंड कैंप फायर मैं लोक नृत्य एवं लोक गीत का अभ्यास किया गया शिविर का संचालन श्री राजेश मेवाड़े सहायक राज्य संगठन आयुक्त भोपाल संभाग के द्वारा किया जा रहा है जिला सीहोर से श्री सुधीर सिंह विश्वकर्मा जिला संगठन स्काउट रायसेन श्री सुशील बिल्लौरे जिला संगठन आयुक्त गाइड विदिशा श्रीमती अनीता पटेल सुश्री प्रियंका गढ़वाल कार्यालयइन आदि का सहयोग प्रदान किया जा रहा है शिविर का समापन 21 नवंबर को लखनऊ प्रस्थान के साथ होगा सभी प्रतिभागी रेल द्वारा प्लेटफार्म नंबर 6 से भोपाल प्रतापगढ़ एक्सप्रेस सुपरफास्ट के द्वारा शाम 7ः00 बजे जम्बूरी स्थल लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे । भारत स्काउट गाइड की जिला संगठक श्रीमति अनिता सोनवाले ने सम्पूर्ण षिविर की जानकारी देते हुए छात्र छात्राओ द्वारा तैयार किये गये टैंट व अन्य सामग्रियों की जानकारी भी दी ।

    ———————————————————————————–

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in