Skip to main content

Aaj Tak24x7

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर सपा कार्यालय पर उमड़े लोग, किया नमन्

रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

  1. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर
    सपा कार्यालय पर उमड़े लोग, किया नमन्बस्ती। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता लगभग 68 वर्षीय चन्द्रभूषण मिश्र का 21 नवम्बर शुक्रवार की भोर में निधन हो गया। समाजवादी पार्टी बस्ती के कार्यालय परिसर में उन्हें पार्टी विधायकों, नेताओं, कार्यकर्ताओं ने अश्रुपूरित श्रद्धाजलि अर्पित किया। बस्ती मण्डल ने समाजवादी आन्दोलन के पुरोधा और अध्येता को खो दिया।
    पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक समाजवादी पार्टी अध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव, विधायक राजेन्द्र चौधरी, कवीन्द्र चौधरी, दया शंकर मिश्र, रवीन्द्र यादव, राजाराम यादव के साथ ही पार्टी के अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने कहा कि चन्द्रभूषण मिश्र आजीवन समाजवादी रहे और पार्टी को निरन्तर गति दिया। उन्हें समाजवादी पुस्तकों के अध्ययन की विशेष रूचि थी। उनका निधन पार्टी और समाज के लिये अपूर्णनीय क्षति है।
    संतकबीर नगर जनपद के मेहदावल तहसील के मिश्रौलिया स्थित उनके मूल गांव से परिजन शव लेकर समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे तो दलीय प्रतिबद्धताओं को तोड़ बड़ी संख्या में लोगों ने चन्द्रभूषण मिश्र को श्रद्धासुमन अर्पित किया। उनका अंतिम संस्कार अयोध्या के सरयू तट पर किया गया।
    चन्द्रभूषण मिश्र को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों मंें मो स्वाले, जावेद पिडारी, गीता भारती,अरविंद सोनकर, प्रशान्त यादव, बृजेश मिश्र,दिनेश तिवारी, युनुस आलम, विजय विक्रम, राघवेन्द्र सिंह, छोटे सिंह, राजेन्द्र चौरसिया, प्रमोद यादव, मो सलीम, गुलाब सोनकर, रन बहादुर यादव, समीर चौधरी, शैलेन्द्र दूबे, श्याम यादव, जमील, मो0 सलीम, आर डी गोस्वामी, जितेन्द्र यादव, हरिओम श्रीवास्तव, अरविन्द पाल, सत्येन्द्र सिंह भोलू, रालोद के अरूणेन्द्र पटेल, दीनदयाल तिवारी, गौरीशंकर, के साथ ही बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। अयोध्या में सरयू तट पर अंतिम संस्कार के दौरान लोगों ने अपने नेता को अंतिम विदाई दी।
aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in