ग्राम पंचायत रखिया में खुली बैठक में चांदनी को मिला उचित दर विक्रेता की दुकान*

रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

*ग्राम पंचायत रखिया में खुली बैठक में चांदनी को मिला उचित दर विक्रेता की दुकान

– जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम हर्रैया ने कोटे की दुकान के चयन के गठित किया था टीम

– नायब तहसीलदार शौकत अली व कप्तानगंज पुलिस की मौजूदगी में हुआ चयन

– कई बार उचित दर विक्रेता की दुकान के लिए हो चुकी थी बैठक स्थगित – सुग्रीव यादव ग्राम प्रधान

*कप्तानगंज बस्ती*- विकासखंड कप्तानगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत रखिया में खुली बैठक में उचित दर विक्रेता / कोटे की दुकान के लिए चांदनी पत्नी कमलेश का चयन ग्राम पंचायत की खुली बैठक में हुआ ।
आपको बता दें कि जिलाधिकारी ज्योत्यना कृत्तिका के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी चंद्रभान उपाध्याय के द्वारा दिए गए आदेश के क्रम में दिनांक – 21-11-2025 को ग्राम पंचायत रखिया की खुली बैठक ग्राम प्रधान सुग्रीव यादव की अध्यक्षता में पंचायत भवन पर दिन में 12:00 बजे आयोजित की गई । बैठक में पर्यवेक्षक अधिकारी के रूप में नायब तहसीलदार हर्रैया शौकत अली उपस्थित रहें । बैठक में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत रखिया में रिक्त चल रहे उचित दर विक्रेता / कोटे की दुकान के चयन के संबंध में बैठक किया गया । उचित दर विक्रेता हेतु आरक्षण अनुसूचित जाति के लिए शासन से निर्धारित था । बैठक में किसी स्वयं सहायता समूह के द्वारा आवेदन न प्रस्तुत करने के कारण समूह के इतर अनुसूचित जाति के लिए आवेदन मांगा गया । आवेदन मांगने का समय आधा घंटा निर्धारित किया गया । निर्धारित समय के अंदर मात्र एक आवेदक के रूप मे चांदनी पत्नी कमलेश कुमार राजस्व गांव बलुआ का आवेदन पर प्राप्त हुआ था । खुली बैठक उपस्थित सभी ग्राम वासियों द्वारा चांदनी पत्नी कमलेश कुमार को उचित दर विक्रेता ( कोटे की दुकान ) हेतु सर्व सम्मति चयनित किया गया । बैठक में ग्राम प्रधान सुग्रीम यादव ,सचिव अरविंद कुमार , एडीओ कृषि , नायब तहसीलदार शौकत अली ,उप निरीक्षक रविंद्र कुमार , हेड कांस्टेबल कांशी व अन्य पुलिसकर्मी समेत भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in