Skip to main content

Aaj Tak24x7

खाद संकट के बीच सिंधिया ने लिए लगातार बड़े एक्शन, 24 घंटे में खाद वितरण केन्द्रों में काउंटर की संख्या 15 से हुई 33

*खाद संकट के बीच सिंधिया ने लिए लगातार बड़े एक्शन, 24 घंटे में खाद वितरण केन्द्रों में काउंटर की संख्या 15 से हुई 3*

अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो

*सिंधिया के एक्शन से प्रशासनिक व्यवस्था हुई दुरुस्त, अब शनिवार को भी केंद्र खुलने से किसानों को मिलेगा DAP*

*वितरण केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर रहे सिंधिया, पहले नई सराय तो आज पहुंचे बागेरी*

*किसानों को लगातार खाद मिले, कोई असुविधा न हो, इसलिए सुबह 6 बजे से मिलेगी खाद*

*मेरे अन्नदाता मेरी पहली प्राथमिकता हैं, उन्हें किसी प्रकार की असुविधा मुझे बर्दाश्त नहीं: सिंधिया*

गुना/भोपाल। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया क्षेत्र में खाद संकट के बीच लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और बड़े एक्शन ले रहे हैं। सिंधिया के निर्देशानुसार खाद वितरण केन्द्रों में काउंटर की संख्या एक ही दिन में 15 से 33 हो गई, खाद वितरण केन्द्र अब शनिवार को भी खुलेंगे और सुबह 6 बजे से वितरण शुरु हो जाएगा। केन्द्रीय मंत्री ने साफ कहा कि किसान की तकलीफ़ मेरी तकलीफ़ है, मेरे अन्नदाताओं के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। इसी दौरान केन्द्रीय मंत्री ने आज बागेरी और शुक्रवार को नई सराय के खाद वितरण केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।

*खाद वितरण केन्द्रों में काउंटर की संख्या 15 से बढ़कर हुई 33*

केंद्रीय मंत्री ने खाद वितरण में अव्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए कई बड़े निर्णय लिए। उनके निर्देश पर खाद वितरण केन्द्रों में काउंटर की संख्या 15 से बढ़ाकर 33 कर दी गई। सिंधिया ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि किसानों को अब लाइनों में घंटों खड़े रहने की नौबत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने स्वयं सभी केंद्रों से वास्तविक फोटो और वीडियो मंगाकर स्थिति का लाइव रिव्यू किया।

इसके बाद उन्होंने किसानों को मिलने वाली यूरिया की सीमा 5 बैग से बढ़ाकर 10 बैग कर देने का निर्देश दिया। उनके आदेश के बाद ही कलेक्टर ने इसे आधिकारिक रूप से लागू किया। इस निर्णय ने किसानों को तत्काल राहत पहुँचाई और भीड़ का दबाव घटाया।

*खुद सिंधिया ने औचक निरीक्षण कर सुनी किसानों की समस्याएं*

आज सिंधिया अपने प्रवास के दौरान गुजरते हुए अचानक बागेरी खाद वितरण केन्द्र पर औचक निरीक्षण पहुंचे। उन्होंने किसानों से सीधी बातचीत की, उनकी समस्याएँ सुनीं और वितरण प्रक्रिया को जमीन पर खड़े होकर देखा। मंत्री ने वहाँ मौजूद किसानों को भरोसा दिलाया कि आपको अब एक दाना खाद पाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा, यह मेरी जिम्मेदारी है। इससे पहले शुक्रवार को सिंधिया नई सराय स्थित खाद वितरण केंद्र पर औचक निरीक्षण के लिए पहुँचे थे। उन्होंने कलेक्टर को निर्देश दिया कि जिले के सभी खाद वितरण केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जाए, व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जाए और किसी भी किसान को असुविधा न होने दी जाए।

*मृतका के परिजन से मिले सिंधिया और बद्तमीजी करने वाले क्लर्क महेंद्र सिंह जाटव को किया तत्काल निलंबित*

आज केंद्रीय मंत्री मृतका भूरिया बाई के परिजनों से भी मिलने पहुँचे। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और गहरा शोक व्यक्त किया। सिंधिया ने कहा कि मैंने अपने परिवार का एक सदस्य खो दिया है। केन्द्रीय मंत्री ने तत्काल प्रभाव से सीएम रिलीफ फंड के 2 लाख रुपए और मृत्य प्रमाण पत्र परिजन को मुहैया कराया। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री ने पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया और कलेक्टर को मृतका के घर भेजा तथा परिवार को तत्काल राहत और सहायता दिलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर से सभी खाद वितरण केन्द्रों की की रिपोर्ट ली।

*केन्द्रीय मंत्री ने मृतका के परिवार से मृत्यु प्रमाण-पत्र के संबंध में अभद्र आचरण करने वाले क्लर्क महेन्द्र सिंह जाटव को भी तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए।*

*अब सुबह 6 बजे से शुरू होगा वितरण, शनिवार को भी खुले रहेंगे वितरण केन्द्र*

सिंधिया के कठोर और त्वरित निर्देशों के परिणामस्वरूप अब खाद वितरण केंद्र शनिवार को भी खुले रहेंगे, सुबह 6 बजे से वितरण शुरू होगा, जिससे किसानों की भीड़ को नियंत्रित करने और उनकी परेशानी को समाप्त करने में बड़ी मदद मिलेगी। जिले में खाद की निरंतर सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए भी मंत्री ने विभागों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। किसानों ने सिंधिया की इस तत्परता और संवेदनशीलता को सराहा है और कहा है कि हमारे जनप्रतिनिधि ने मैदान में उतरकर उनकी समस्या को हल किया है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in