जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए स्वयं संभाली कमान, वार्डों में पहुंचकर आमजन से हुए रूबरू।*

*जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए स्वयं संभाली कमान, वार्डों में पहुंचकर आमजन से हुए रूबरू।

 

*कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए दरवाजे- दरवाजे पहुंचकर देखीं व्यवस्थाएं संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश।*

औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा

*औरैया 28 नवम्बर 2025* /जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) को सफलतापूर्वक समय से पूर्ण कराने के लिए कार्य की धीमी प्रगति वाले नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्डों (पढ़ीन दरवाजा उत्तरी, पढ़ीन दरवाजा दक्षिणी, बनारसी दास, गोविंद नगर उत्तरी) में पहुंचकर दरवाजे -दरवाजे दस्तक देते/ दिलवाते हुए गणना प्रपत्र प्राप्त होने तथा प्रविष्टियां पूर्ण कर जमा किए जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की और कहा कि इस कार्य के लिए सभी का सहयोग जरूरी है तभी कार्य सही रूप से सफलता पूर्वक समय से संपन्न होगा और कोई भी मतदाता छूटने नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि कार्य में जरा सी लापरवाही होने पर लोगों को शिकायत का अवसर मिलेगा इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि ड्यूटी में तैनात कार्मिक सुपरवाइजर आदि किए गए/ किए जा रहे कार्य की प्रतिदिन अपने स्तर से समीक्षा करें और यदि कहीं कोई किसी कारण से गणना प्रपत्र वितरण/ जमा करने की प्रक्रिया अधूरी है तो उसे तत्काल पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्र वितरण/ जमा करने की प्रविष्टि संबंधित दरवाजे पर अवश्य करें जिससे कोई भी मकान छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र में इस कार्य में अच्छा सहयोग करने वाले सभासद को उसके क्षेत्र में विकास कार्यों को कराए जाने के लिए अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की जाएगी।
उक्त के उपरांत श्री त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत उमरसाना में कार्य की कम प्रगति को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम पंचायत में पहुंचकर गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण की स्थिति का संज्ञान लेते हुए संबंधितों को तेजी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, साथ ही ग्राम प्रधान को कार्य पूर्ण कराने के लिए सहयोग करने को कहा जिससे कार्य समय से पूर्ण हो और कोई भी मतदाता गणना प्रपत्र को भरने से वंचित न रहने पाए।
इस अवसर पर प्रभारी तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, नायब तहसीलदार अजीतमल प्रतिभा शुक्ला, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद राम आसरे कमल, सुपरवाइजर, बीएलओ, ग्राम प्रधान, सभासद सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in