Skip to main content

Aaj Tak24x7

सेंट अलॉयसियस महाविद्यालय पुस्तकालय ने नेशनल लायब्रेरी वीक पर प्रदान किये बेस्ट यूजर अवार्ड

सेंट अलॉयसियस महाविद्यालय पुस्तकालय ने नेशनल लायब्रेरी वीक पर प्रदान किये बेस्ट यूजर अवार्

जबलपुर – सेंट अलॉयसियस महाविद्यालय में 14 नवंबर 2025 से 22 नवंबर 2025 तक नेशनल लायब्रेरी वीक मनाया गया। इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उक्त अवसर पर पुस्तकों के प्रति रुचि जागृत करने व पठन पाठन को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से विद्यार्थियों व शिक्षकों को बेस्ट लायब्रेरी यूजर अवार्ड (दो श्रेणियों) में प्रदान किया गया। पुरस्कार विजेता थे श्री प्रतीक भाटिया(सहायक प्राध्यापक कंप्यूटर विभाग), विद्यार्थी – प्रफुल्ल कुमार(बी.ए.) आयुष सिंह (बी.एस.सी.), राशि सिंह (बी.बी.ए.), संकेत कनौजिया (बी.सी.ए.), गीतिका खुराना(बी.एड.),सुप्रीत कौर संधू (बी.कॉम.), राहुल शर्मा (एम.एस.सी.), विद्यालय प्राचार्य डॉ. बेन एंटोन
रोज ने प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपप्राचार्य डॉ. कलोल दास, डॉ. तूहीना जोहरी डॉ.अमिता छत्री, डॉ. सुनील तिवारी, डॉ.दिलीप कोष्ठा, नितिन स्वामी और प्रकाश लांग्ये उपस्थित रहे कार्यक्रम का संयोजन डॉ. अर्चना दुबे (लायब्रेरीयन) एवं उपासना पटेल ने किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in