*थाना कोतवाली औरैया व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना के 04 अभियुक्तगण गिरफ्तार
रिपोर्ट ब्यूरो राम. चंद्रा
औरैया –* श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 29.11.2025 को कोतवाली औरैया व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कोतवाली औरैया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 859/2025 धारा 316(2) से तरमीम धारा 303(2) बी.एन.एस. से सम्बन्धित 04 अभियुक्तगण- रहमुद्दीन,सौरभ, मनोज व मोहम्मद इशहाक को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशादेही पर चोरी किया गया 7240 लीटर फोर्चुन सरसो का तेल, कुल तीन मोबाइल फोन, एक टाटा कम्पनी ट्रक(घटना मे प्रयुक्त), एक हुंडई क्रेटा कार, कुल 4,11,000/- रूपये नकद(बेचे हुए तेल से प्राप्त) बरामद कर अभियोग का सफल अनावरण किया गया ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 20.11.2025 को श्री अंकित गुप्ता नि0 पुरानी जीन गली नं0 2 थाना स्टेशन रोड मुरैना म.प्र. द्वारा थाना कोतवाली औरैया पर लिखित सूचना दी गई कि वादी जय हनुमान ट्रांसपोर्ट फर्म मे कार्य करता है तथा दिनांक 04/11/2025 को इण्डियन लजिस्टिक से 1705 टीन भरती 15 लीटर फोर्चून ब्राण्ड सरसों तेल को ट्रक चालक/ मालिक- रहमुद्दीन पुत्र हवलदार खाँन नि0 अहेरीपुर जनपद इटावा उ0प्र0 के सुपुर्द कर मुरैना से राहुल ट्रेडिंग कम्पनी गोरखपुर के लिये ट्रक सं0- UP 75AT0944 मे लोड कर दिनांक 05/11/2025 को शाम लगभग 5 बजे रवाना किया था, माल दो-तीन दिन में पंहुचना था जो अभी तक नहीं पहुंचा है तथा रहमुद्दीन का मोबाइल नम्बर बन्द है तथा रहमुद्दीन के भाई अनीस से सम्पर्क करने पर भी उसका कोई अता पता नही चल रहा है,इस सूचना पर थाना कोतवाली औरैया पर मु0अ0सं0 839/2025 धारा 316(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था तथा पतारसी सुरागरसी हेतु टीम का गठन किया गया जिसके क्रम में दिनांक 29.11.2025 के रात्रि मे थाना कोतवाली औरैया व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा इण्डियन आँयल तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग करने के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित ट्रक व चालक- रहमुद्दीन को आनन्देश्वर पेपर मिल के पास जनपद कानपुर देहात से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त से पुछताछ कर, अभियुक्त की निशादेही पर अजनारी बाईपास उरई सत्कार वाटिका के पास स्थित श्रीजी मील से 03 अभियुक्तगण- सौरभ, मनोज व मोहम्मद इशहाक को चोरी के माल व क्रेटा कार सहित दिनांक 29.11.2025 को समय करीब 9.00 बजे गिरफ्तार किया गया। साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 316(2) बीएनएस को धारा 303(2) बीएनएस में तरमीम किया गया तथा माल बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ौतरी की गई , बरामद क्रेटा कार के कोई कागजात न होने के कारण अंतर्गत धारा 207 मोटर व्हीकल अधि0 में सीज करके अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया श्री राजकुमार सिंह मय हमराह
2. प्रभारी उ0नि0 एसओजी श्री प्रशान्त सिंह मय टीम
3. प्रभारी सर्विलांश सेल उ0नि0 श्री समित चौधरी मय टीम
4. व0उ0नि0 मो0 तौकीर मय हमराह थाना कोतवाली औरैया
5. उ0नि0 श्री राम मनोज द्विवेदी मय हमराह थाना कोतवाली औरैया
6. उ0नि0 श्री शिशुपाल सिंह मय हमराह थाना कोतवाली औरैया



