Skip to main content

Aaj Tak24x7

नारी सुरक्षा/नारी स्वावलंबन एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महत्वाकांक्षी योजना *“मिशन शक्ति 5.0″* का प्रारम्भ किया गया*

*नारी सुरक्षा/नारी स्वावलंबन एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महत्वाकांक्षी योजना *“मिशन शक्ति 5.0″* का प्रारम्भ किया गया

औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा

औरैया –उ0प्र0 सरकार द्वारा बालिकाओं/महिलाओं को नारी सुरक्षा/नारी स्वावलंबन एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महत्वाकांक्षी योजना *“मिशन शक्ति 5.0″* का प्रारम्भ किया गया। जिसके क्रम में श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, उत्तर प्रदेश व श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानुपर जोन, कानपुर के कुशल मार्गदर्शन, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के कुशल पर्येवेक्षण व पुलिस अधीक्षक औरैया के कुशल निर्देशन में औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु *“मिशन शक्ति 5.0”* के तहत जनपद के विभिन्न थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल व थाने पर नियुक्त महिला बीट पुलिसकर्मियों द्वारा थाना क्षेत्र के बीट, गांव, पंचायत भवन, प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैण्ड, मन्दिर आदि स्थानों पर भ्रमण करते हुए बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा, सम्मान, शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी/महिला सशक्तिकरण योजनाओं एवं साइबर अपराध से बचाव आदि के सम्बन्ध में लगातार जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में जनपद औरैया पुलिस द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- (1) 1076 मा0 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ सेवा, (5) 108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1078, 181, 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक से अवगत कराया गया। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म (फेसबुक/ट्वीटर/इंस्टाग्राम आदि) का सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करने हेतु बताया गया और महिला सम्बन्धी अपराधों की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया तथा जनकल्याणकारी योजनाओं व साइबर अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in