Skip to main content

Aaj Tak24x7

सिवनी न्यूज़ — शासकीय विद्यालयों के कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर्स ने सौंपा ज्ञापन

सिवनी न्यूज़ — शासकीय विद्यालयों के कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर्स ने सौंपा ज्ञाप

जिला सिवनी के शासकीय विद्यालयों में कार्यरत कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर्स (वर्ग-2 अतिथि शिक्षक) ने आज जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

इंस्ट्रक्टर्स ने ज्ञापन में बताया कि विभाग द्वारा सत्र के मध्य अचानक उनकी सेवा प्रकृति बदलने का आदेश जारी किया गया है, जिसके चलते उन्हें अतिथि शिक्षक व्यवस्था से हटाकर आउटसोर्स मॉड्यूल में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने इसे अन्यायपूर्ण और कर्मचारियों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला निर्णय बताया।

कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर्स ने कहा कि PGFMS आधारित मेरिट प्रणाली वर्षों से लागू है और इसी के आधार पर चयन व कार्यवाही होती रही है। ऐसे में नीतिगत बदलाव से उनकी सेवाओं, मानदेय और भविष्य की स्थिरता प्रभावित होगी।

इंस्ट्रक्टर्स ने PGFMS आधारित मेरिट-बेस्ड अतिथि शिक्षक व्यवस्था को फिर से बहाल करने एवं जारी रखने के लिए विभाग से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। सिवनी से मनीष बघेल की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in