Skip to main content

Aaj Tak24x7

शराब के नशे में पति ने डंडों से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

दुद्धी सोनभद्र। रविवार रात बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव में शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी को डंडों से बेरहमी से पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार शंकर नामक आरोपी ने पारिवारिक विवाद के दौरान अपनी पत्नी प्रमिला देवी (35) को लात-घूंसे और डंडों से इतना बुरी तरह मारा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले के बाद आरोपी ने दरवाजा बंद कर कर दूसरी कमरे में सो गया, जबकि घायल महिला रातभर तड़पती रही। सोमवार सुबह जब शंकर ने दरवाजा खोला, तो पत्नी को मृत पाया।

फौरन उसने बभनी थाना पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने प्रमिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेजा और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

परिजनों ने बताया कि लंबे समय से चल रहे पारिवारिक झगड़े ने इस दर्दनाक घटना को जन्म दिया। मृतका के दो छोटे बच्चे अनाथ हो गए हैं, जिनमें 13 वर्षीय बेटी जो कक्षा 6 में पढ़ती है, और 8 वर्षीय पुत्र जो कक्षा 5 का छात्र है।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in