देवास जिले की पांच महिला सरपंचों का चयन संयुक्त राष्ट्र महिला (भारत) द्वारा आायोजित ‘’She Leads ” कार्यक्रम के तीसरे संस्‍करण में हुआ

लोकेशन देवास
आज तक 24 ×7
संवाददाता गणेश जायसवाल
9754278866
शिखर आवाज पेपर के संवाददाता

 

देवास जिले की पांच महिला सरपंचों का चयन संयुक्त राष्ट्र महिला (भारत) द्वारा आायोजित ‘’She Leads ” कार्यक्रम के तीसरे संस्‍करण में हु
———-
कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती ज्‍योति शर्मा ने प्रशंसा-पत्र देकर किया सम्‍म‍ानित
———–
जिसमें मेरा चयन हुआ जिससे सयुक्त राष्ट्र महिला (भारत) कार्यक्रम (she leads) के माध्यम से नेतृत्व प्राप्त कर मेरे गांव और महिला सशक्तिकरण के लिए और बेहतर कार्य कर सके तथा महिलाओं को नेतृत्व, राजनीतिक और राष्ट्र कार्य में महिला सशक्तिकरण और उनकी भागीदारी के लिए और अच्छा कार्य कर सकू ।
———–
देवास जिले की पांच महिला सरपंचों श्रीमती निर्मला पाटीदार सरपंच छतरपुरा, श्रीमती मोनिका सेंधव सरपंच ओंकारा, सुश्री सोनाली वट्टी सरपंच जागठा, सुश्री शकुंतला पंवार सरपंच निपानिया, श्रीमती रोशनी मुजाल्‍दे सरपंच पाण्डुतालब का चयन संयुक्त राष्ट्र महिला (भारत) द्वारा महिला राजनीतिक नेतृत्व एवं विकसित राष्ट्र निर्माण के लिए आयोजित “She Leads ” कार्यक्रम के तीसरे संस्करण में हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती ज्योति शर्मा ने पांच महिला सरपंचों सम्मानित कर प्रशंसा पत्र एवं शुभकामनाए दी। कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने महिला सरपंचों की इस उपलब्धि को ग्रामीण महिला सशक्तिकरण एवं नेतृत्व विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। यह उपलब्धि देवास जि के लिए गौरव की बात है तथा पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाती है।

संयुक्त राष्ट्र महिला (भारत) द्वारा महिला राजनीतिक नेतृत्व एवं विकसित राष्ट्र निर्माण के लिए आयोजित “She Leads ” कार्यक्रम के तीसरे संस्करण में चयनित महिला सरपंचों की कार्यशाला नई दिल्ली में 04 और 05 दिसम्‍बर को आयोजित होगी। इन महिला सरपंचों को विशेष प्रशिक्षण के लिए 04 एवं 05 दिसम्बर 2025 को नई दिल्ली में दो दिवसीय कार्यशाला में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ है

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes