*भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप अपनी जिम्मेदारी को पूरी गुणवत्ता व व्यवस्थित ढंग से करें पूर्ण।*
*अभी की गई कार्यवाही से अग्रिम कार्यवाही /प्रक्रिया हो जायेगी सुविधाजनक।*
औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा
*औरैया 02 दिसम्बर, 2025*/ जिला मजिस्ट्रेट /जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में फैसिलेशन सेन्टर पर विधान सभा दिबियापुर , विकास खण्ड सहार, विकास खण्ड एरवाकटरा, विकास खण्ड बिधूना, तहसील सभागार बिधूना में फैसिलेशन सेन्टर पर विधानसभा बिधूना के ऐसे बूथ लेवल अधिकारी, जिन्होने अभी तक अपने से सम्बन्धित मतदेय स्थल के अन्तर्गत आने वाले मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटाइज्ड नही किया है की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि वह अपने से सम्बन्धित मतदेय स्थल के सभी मतदाताओं के गणना प्रपत्र आज सांय तक डिजिटाइज्ड करना सुनिश्चित करें। उन्होने यह भी निर्देश दिए कि वह अपने मतदेय स्थल की निर्वाचक नामावली 2025 में सम्मलित एएसडी मतदाता यथा मृतक मतदाता, शिफ्टिड मतदाता, डुप्लीकेट मतदाता आदि की पृथक-पृथक सूची बनाकर सम्बन्धित क्षेत्र के प्रधान तथा गणमान्य नागरिकों से उनका सत्यापन कराते हुए उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें साथ ही उनका निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों के अनुसार बीएलओ ऐप पर डिजिटाइलेशन का कार्य शतप्रतिशत पूर्ण करें, जिससे किसी भी पात्र मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली से न छूटे और मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहे। जिला मजिस्ट्रेट /जिला निर्वाचन अधिकारी ने मैपिंग को लेकर निर्देश दिए कि सभी संबंधित प्राप्त गणना प्रपत्र के आधार पर उनकी शत-प्रतिशत मैपिंग करना सुनिश्चित करें जिससे अग्रिम की जाने वाली प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न न हो।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बिधूना गरिमा सोनकिया, उप जिलाधिकारी न्यायिक अजीतमल अरसला नाज, नायब तहसीलदार अजीतमल प्रतिभा पाल, खण्ड विकास अधिकारी बिधूना राम दुलारे, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार, खण्ड विकास अधिकारी सहार राज नारायण पाण्डेय, खण्ड विकास अधिकारी एरवाकटरा संजीव कुमार पाण्डेय, सुपरवाइजर सहित संबंधित बीएलओ आदि उपस्थित रहे।



