Skip to main content

Aaj Tak24x7

यूथ डायलॉग में युवाओं ने रखे शहर विकास पर सुझाव, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय रहे मुख्य वक्ता

यूथ डायलॉग में युवाओं ने रखे शहर विकास पर सुझाव, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय रहे मुख्य वक्त

ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा रविवार को आयोजित यूथ डायलॉग कार्यक्रम में शहर के युवाओं ने नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय से सीधे जुड़कर शहर विकास, सफाई व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और करियर अवसरों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने युवाओं को शहर के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और निगम द्वारा चल रही प्रमुख योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि ग्वालियर के भविष्य को बेहतर बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए उनके सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी।

डायलॉग सत्र के दौरान युवाओं ने सड़क सुरक्षा, कचरा प्रबंधन, आईटीएमएस की प्रभावशीलता, खेल सुविधाओं में वृद्धि तथा नई रोजगार संभावनाओं को लेकर सवाल पूछे। आयुक्त ने सभी प्रश्नों का धैर्यपूर्वक उत्तर देते हुए कई महत्वपूर्ण सुझावों को जल्द लागू करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में नगर निगम से सहायक नोडल अधिकारी (खेल) विजेता चौहान, स्मार्ट सिटी आईटीएमएस प्रोजेक्ट मैनेजर राहुल शर्मा, गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के संयोजक आकाश त्रिपाठी, आकाश बरूआ सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह संवाद सत्र युवाओं की समस्याओं और सुझावों को प्रशासन तक पहुंचाने का एक प्रभावी प्लेटफॉर्म साबित हुआ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in