Skip to main content

Aaj Tak24x7

दुद्धी: होटल डीआर पैलेस में,प्रथम चेयरमैन स्व गोपाल दास जायसवाल की पुण्यतिथि पर परिवारजनों ने गरीबों में 150 कंबल वितरित किए, और प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट टीम को की सम्मानित

दुद्धी: होटल डीआर पैलेस में,प्रथम चेयरमैन स्व गोपाल दास जायसवाल की पुण्यतिथि पर परिवारजनों ने गरीबों में 150 कंबल वितरित किए, और प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट टीम को की सम्मानि

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय कस्बे के एनएच 39 पर स्थित होटल डीआर पैलेस में बुधवार को दुद्धी नगर के प्रथम चेयरमैन स्व गोपाल दास जायसवाल की पुण्यतिथि पर उनके परिवारजनों ने गरीब असहाय और जरूरतमंदों में 150 कंबल वितरित किए और प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट टीम को अंगवस्त्र से किया सम्मानित। आपको बता दें कि इस पुण्यतिथि पर परिवारजन में उत्कर्ष जायसवाल पुत्र स्व गोपाल दास जायसवाल, मनोज जायसवाल,गिरवरधारी जायसवाल सहित पूरे परिवार ने सहभागिता की। इस कार्यक्रम को प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक विकास कुमार अग्रहरी के तत्वधान में संपन्न कराया गया। जहां गरीबों में कंबल वितरित के साथ पुण्यतिथि पर अयोजित महाभोज का प्रबंध व्यवस्था में अतिथियों ने ग्रहण किया। इस मौके पर विकास कुमार अग्रहरी के साथ गुड्डू गुप्ता, विनोद कुमार,प्रियांशु , संजय गुरुजी,शिबू जायसवाल सहित पधारे हुए अतिथि गण शामिल रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7