केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा जी ने की मुलाकात

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा जी ने की मुलाका

अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो

नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय मंत्री जी के निवास पर हुई मुलाकात

 

नई दिल्ली।

 

आज दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से उनके निज निवास पर मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह जी ने सौजन्य भेंट की।

 

इस अवसर पर मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह जी ने श्री शिवराज चौहान जी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं तथा प्रदेश की आगामी कृषि योजनाओं से अवगत कराया।

 

साथ ही मुलाकात के दौरान मध्यप्रदेश शासन द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष 2026–27 को ‘कृषि वर्ष’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इस पहल के अंतर्गत प्रदेश में उद्यानिकी के रकबे में 1.5 लाख हेक्टेयर की वृद्धि, 1 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सूक्ष्म सिंचाई का विस्तार तथा 1 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त भंडारण क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही प्रदेश में मखाना की खेती को नवाचार के रूप में अपनाने की योजना भी प्रस्तावित है। उद्यानिकी क्षेत्र में विस्तार, कलस्टर आधारित जिलों में अनुकूल उद्यान की फसलों का चयन कर विकसित किए जाने, गुणवत्ता युक्त बीज उत्पादन यंत्रीकरण मूल संवर्धन एवं राष्ट्रीय स्तर पर गुलाब महोत्सव संभाग स्तर पर गुलाब महोत्सव जिला स्तरीय गुलाब महोत्सव संबंध स्तरीय पुष्प महोत्सव, आम महोत्सव, मखाना महोत्सव आदि को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा हुई।

 

इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना, कृषि एवं उद्यानिकी का समेकित विकास सुनिश्चित करना, आधुनिक तकनीकों का प्रसार करना तथा जल उपयोग दक्षता को बढ़ावा देना है। प्रदेश के कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र के समग्र विकास में राष्ट्रीय उद्यानिकी मिशन (MIDH), राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना – सूक्ष्म सिंचाई घटक (PDMC) की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया।

 

श्री कुशवाह ने कहा कि यह पहल प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in