चोरी की घटनाओं से बचाव को लेकर थाने में व्यापारियों की विशेष बैठक

लोकेशन/ विदिशा

संवाददाता / गजेंद्र कुमार शर्मा

Mo 9770326985

 

चोरी की घटनाओं से बचाव को लेकर थाने में व्यापारियों की विशेष बैठक

ग्यारसपुर। क्षेत्र में बढ़ती आवाजाही और संभावित चोरी की घटनाओं को देखते हुए थाना परिसर में व्यापारियों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की पहल थाना प्रभारी सीमा राय ने की।

 

इस दौरान व्यापारियों को चोरी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।

 

थाना प्रभारी सीमा राय ने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र में हाईवे निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण बाहरी लोगों का बस्ती और बाजार क्षेत्र में आना-जाना लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी और सतर्कता जरूरी है। उन्होंने व्यापारियों को जागरूक रहने की सलाह देते हुए कहा कि वे अपनी दुकानों के सामने फोकस कर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाएं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके एवं रात्रि में दुकानों पर व्यापारियों द्वारा गस्त के लिए चौकीदारों की व्यवस्था की जाए।

 

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि केवल दुकान ही नहीं बल्कि घरेलू सुरक्षा के लिए हर चौराहे और गलियों में भी कैमरे लगाए जाएं। इससे चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकेगा और असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय बना रहेगा आपने कहा कि कैमरों की रिकॉर्डिंग समय-समय पर जांचने और लाइटिंग की समुचित व्यवस्था रखने की बात पर जोर दिया ।

बैठक में व्यापारियों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों को समय पर बंद करने, रात्रि में अनावश्यक भीड़ या संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने तथा आपसी समन्वय बनाए रखने का भी मशविरा दिया । थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि पुलिस द्वारा नियमित गश्त बढ़ाई जाएगी और आम जनों के साथ व्यापारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने पुलिस के इस प्रयास की भूरी भूरी सराहना की।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in