इंद्राना में आवारा पागल कुत्ते का आतंक, बच्चों सहित आठ लोगों को काटा, गांव में दहशत का माहौल

इंद्राना मझौली

जबलपुर

 

इंद्राना में आवारा पागल कुत्ते का आतंक, बच्चों सहित आठ लोगों को काटा, गांव में दहशत का माहौÓ

इंदाना गांव में एक आवारा पागल कुत्ते के आतंक से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार उक्त कुत्ते ने गांव में अलग-अलग स्थानों पर आठ लोगों को काट लिया, जिनमें स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग शामिल हैं। घटना के बाद गांव में भय एवं दहशत का माहौल व्याप्त है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पागल कुत्ता गांव की कई सड़कों पर बेखौफ घूमता रहा, जिससे आमजन में भारी डर देखा गया। इस दौरान कुछ मासूम बच्चियों को भी कुत्ते ने अपना शिकार बनाया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश के साथ-साथ चिंता भी बढ़ गई है।

घटना की सूचना मिलते ही सभी घायलों को इंदाना उप-स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ सभी को एंटी-रेबीज इंजेक्शन (टीका) लगाया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने घायलों एवं परिजनों को रेबीज से बचाव के उपायों की जानकारी दी तथा घबराने से बचने की अपील की।

डॉक्टरों ने बताया कि समय पर टीकाकरण से खतरा टल जाता है और किसी भी प्रकार के पशु के काटने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराना आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से ग्रामीणों में कुछ हद तक दहशत कम हुई है, लेकिन आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों पर शीघ्र नियंत्रण किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और गांव के लोग सुरक्षित रह सकें।

…………..

 

 

धर्मेश पटेल की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

90% LikesVS
10% Dislikes

यह भी पढ़ें

थाना कोतवाली पुलिस व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में जनपद के विभिन्न विभाग के अधिकारियों से छद्म नाम से बार-बार टेलीफोन पर काल कर काम करने का दबाव बनाने से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो सिम लगा एक अदद एंड्राईड मोबाईल विवो, एक अदद ब्लूटूथ इयर फोन, नगद रुपये 20,000/-, नेपाली रुपया 250/- व अन्य पहचान पत्र बरामद किय गया 

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in