बंजारा समाज एवं युवा संघ संगठन के तत्वाधान में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया सोपा ज्ञापन*

*बंजारा समाज एवं युवा संघ संगठन के तत्वाधान में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया सोपा ज्ञापन

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7

खंडवा जिले के अंतर्गत खंडवा मुंदी नगर पंचायत में बंजारा समाज के वरिष्ठजनों एवं बंजारा युवा संघ के पदाधिकारी एवं युवाओं के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी मुंदी को बंजारा समाज की लंबित मांगों को पूर्ण करने हेतु मुख्यमंत्री के नाम पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सोपा गया, जो निम्न मांगे है :-

*1* .बंजारा समाज पूरे भारत वर्ष के प्रत्येक प्रांत में निवास करता है,जिसकी बोली भाषा,रहन सहन,खान पान,सभी समान है,जैसे तेलंगाना,आंध्र प्रदेश,महाराष्ट्र,तमिलनाडु इन सभी प्रांतों के समान मध्यप्रदेश में भी बंजारा समाज को इनके समान रिजर्वेशन दिया जाए,

*2* .मध्यप्रदेश में विमुक्त घुमक्कड़ अर्द्ध घुमक्कड़ अभिकरण का आयोग गठन कर, स्वतंत्र प्रभार का कैबिनेट मंत्री बनाया जाए,

*3* .मध्यप्रदेश में अन्य सभी जाति, धर्म के महा पुरुष,संतो की जयंती शासन स्तर से मनाई जाती है, इसलिए 15 फ़रवरी को संत श्री सेवालाल महाराज जी की भी जयंती शासन स्तर से मनाई जावे, तथा शासकीय अवकाश घोषित किया जाए,

*4* . मध्य प्रदेश के सभी बंजारा समाज के मंजरे,टोले, टांडो, को राजस्व, गांव घोषित किया जाए,

*5*. बंजारा समाज को आवंटित विमुक्त जाति प्रमाण पत्र को पूर्ण अधिकार दिया जाए, एवं शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिया जाए,

ज्ञापन देने हेतु मुंदी ब्लॉक के बंजारा समाज के सभी गांव के वरिष्ठजन एवं युवा कार्यकर्ताओं ने मिलकर ज्ञापन दिया, जिसमें अभय सिंह,अभय पवार,ईश्वर राठौड, अजय चौहान,ओंकार तंवर,महेंद्र पवार,अर्जुन नायक,महेश नायक,रतन राठौड़, जगदीश राठौड,महेश नायक,नेमीचंद पवार,अनिल जाधव,भारत पवार,नारायण पवार,नितेश पवार ब्लाक अध्यक्ष, रामु तंवर,मुकेश राठौड़, लखन राठौड,अरुण राठौड,रामविलास राठौड,संतकुमार चौहान,नितेश राठौड़ छत्रपाल पवार,जितु पटेल,सोनू राठौड़,पवन पवार,बंटी पवार,एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओ की मौजूदगी में ज्ञापन दिया गया,À

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

थाना कोतवाली पुलिस व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में जनपद के विभिन्न विभाग के अधिकारियों से छद्म नाम से बार-बार टेलीफोन पर काल कर काम करने का दबाव बनाने से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो सिम लगा एक अदद एंड्राईड मोबाईल विवो, एक अदद ब्लूटूथ इयर फोन, नगद रुपये 20,000/-, नेपाली रुपया 250/- व अन्य पहचान पत्र बरामद किय गया 

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in