*11 स्थापना दिवस 11 जनवरी को* समिति की बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया*

*11 स्थापना दिवस 11 जनवरी को* समिति की बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया

 

 

औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा

 

 

औरैया –समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति औरैया की आवश्यक बैठक आज दिनांक 8 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को प्रातः 11:30 बजे फूलमती मंदिर के पीछे स्थित क्रॉनिक एकैडमी में संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से दिनांक 11 जनवरी को श्री गोपाल वाटिका आश्रम नरायनपुर में आयोजित होने वाले समिति के 11 वें वार्षिक स्थापना दिवस समारोह की रूपरेखा पर विचार विमर्श करते हुए सर्वसम्मति से अंतिम रूप प्रदान किया गया। बैठक में समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि समारोह के अंतर्गत वर्ष 2025 में समिति द्वारा संचालित की गई गतिविधियों की समीक्षा, बच्चों के कार्यक्रम, वर्ष 2026 में संस्था द्वारा प्रस्तावित आगामी कार्यक्रमों व योजनाओं की घोषणा व वर्ष भर जनहित को दृष्टिगत रखते हुए समर्पण की भावना से कार्य करने वाले सदस्यों व महिला शक्ति को सम्मानित किया जाएगा तथा संस्था के क्रियाशील दो विशेष कर्मठ सामाजिक योद्धाओं को एक्सीलेंट पुरस्कार से नवाजा जाएगा, बैठक में मौजूद समिति के सदस्यों ने भी संस्था को गतिशील बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव रखे। समिति के सक्रिय सदस्य समाजसेवी कपिल गुप्ता ने बताया कि समारोह के अंतर्गत वर्ष 2025 का संपूर्ण आय-व्यय के लेखा जोखा से संबंधित प्रपत्र वितरित के उपरांत समाज की कुछ विभिन्न विभूतियों को भी मंच पर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा, शेखर गुप्ता, नगर मंत्री भाजपा कपिल गुप्ता, सभासद विनोद यादव (कल्लू), मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, शशि गुप्ता, पूर्व सभासद पंकज मिश्रा, समाजसेवी एल.एन.गुप्ता, आदित्य पोरवाल, आनन्द गुप्ता (डाबर), शिक्षक अनुराग गुप्ता, संजय अग्रवाल, मनीष पुरवार (हीरू), हिमांशु दुबे, सुधीर कुमार समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) व संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि सदस्य मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

थाना कोतवाली पुलिस व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में जनपद के विभिन्न विभाग के अधिकारियों से छद्म नाम से बार-बार टेलीफोन पर काल कर काम करने का दबाव बनाने से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो सिम लगा एक अदद एंड्राईड मोबाईल विवो, एक अदद ब्लूटूथ इयर फोन, नगद रुपये 20,000/-, नेपाली रुपया 250/- व अन्य पहचान पत्र बरामद किय गया 

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in