Skip to main content

Aaj Tak24x7

गंदे पानी एवं सीवर समस्या के निराकरण के लिए सभापति श्री तोमर ने की निगमायुक्त श्री संघ प्रिय से चर्चा 

गंदे पानी एवं सीवर समस्या के निराकरण के लिए सभापति श्री तोमर ने की निगमायुक्त श्री संघ प्रिय से चर्चा

 

ग्वालियर। शहर के वार्डों में गंदे पानी एवं सीवर समस्या के निराकरण के लिए सभापति श्री मनोज तोमर ने शनिवार को नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय से चर्चा कर पार्षदगणों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची दी तथा समस्याओं ने तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि सभापति श्री मनोज तोमर द्वारा विगत दिनों शहर में गंदे पानी एवं सीवर समस्या के निराकरण के लिए पार्षद गणों के साथ बैठकर चर्चा की गई थी तथा सभी पार्षद गणों से उनके क्षेत्र में गंदे पानी एवं सीवर समस्या के स्थानों की जानकारी मांगी गई थी। इन सभी जानकारी को सूचीबद्ध कर आज सभापति श्री मनोज तोमर ने नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के साथ चर्चा कर समस्या निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7