- रिपोर्ट
पवन कुमार श्रीवास्तव
आज तक 24 X 7 टीवी न्यूज़ चैनल
जिला संवाददाता बस्ती
**थाना दुबौलिया, थाना कलवारी, एसओजी टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में तांत्रिक बाबा की हत्या में संलिप्त दो वांछित अभियुक्तों की पुलिस मुठभेड़ मे की गयी गिरफ्तारी-
थाना दुबौलिया, थाना कलवारी, एसओजी टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में हत्या में संलिप्त व मु0अ0सं0 233/2025 धारा 103(1) बीएनएस थाना दुबौलिया जनपद बस्ती के दो वांछित अभियुक्त यथा क्रमशः 1. लवकुश उर्फ लालचन्द पुत्र पप्पू हरिजन निवासी खदरा उपाध्याय थाना दुबौलिया जनपद बस्ती को दिनांक 11.01.2026 माननीय सर्वोच्च न्यायालय व माननीय मानवाधिकार आयोग के आदेशों/निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया । मौके से दूसरा अभियुक्त सजरे आलम पुत्र कासिम अली निवासी लारा थाना दुबौलिया जनपद बस्ती भाग गया जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने का प्रयास करने का प्रयास किया गया तो अभियुक्त सजरे आलम को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
*1.* लवकुश उर्फ लालचन्द पुत्र पप्पू हरिजन निवासी खदरा उपाध्याय थाना दुबौलिया जनपद बस्ती
*2.* सजरे आलम पुत्र कासिम अली निवासी लारा थाना दुबौलिया जनपद बस्ती
*बरामदगी का विवरण-*
*1.* एक अदद .32 बेर अवैध असलहा एवं एक खोखा व एक जिंदा कारतूस।
*2.* घटना में प्रयुक्त एक पल्सर बाईक।
*3.* रुपया 2280/- बरामद।
*गिरफ्तारी का स्थान क्रमश–*
सरवनपुर पाण्डेय, घोसियापुर।
*पूछताछ का विवरण-*
घटना 26.12.2025 को ग्राम बेमहरी टोला खून्नी थाना दुबौलिया जनपद बस्ती में रामजीत उर्फ घरभरन पुत्र ग्रा0 पो0 बेमहरी (खुनीपुरवा) थाना दुबौलिया जनपद बस्ती उम्र करीब 58 वर्ष कोगोली मारकर मारकर हत्या कर दी गयी थी । घटना के अनावरण के क्रम में यह बात प्रकाश में आयी कि अभियुक्त लवकुश उर्फ लालचन्द की बड़ी बहन को सफेद दाग हो गया था जिसको मृतक रामजीत उर्फ घरभरन सोखा को ईलाज हेतु 2 -3 वर्ष पहले दिखाये थे झाड़ फूक कर ईलाज के दौरान ही मृतक रामजीत उर्फ घरभरन सोखा का अभियुक्त की बड़ी बहन के प्रति खराब नीयत रखते हुए अपने वश में कर लिया था और गन्दी हरकत था जिस कारण अभियुक्त लवकुश उर्फ लालचन्द अपनी बड़ी बहन की शादी कर दिया था । अभियुक्त की छोड़ी बहन का भी लगभग 6 महीने से बीमार रहने लगी थी उसको भी अभियुक्त के घर वाले मृतक रामजीत उर्फ घरभरन सोखा से झाड़ फूक करा रहे थे । उसी दौरान मृतक रामजीत उर्फ घरभरन अभियुक्त लवकुश उर्फ लालचन्द की छोटी बहन पर भी गलत निगाह रखने लगा । अभियुक्त को लगा कि अभियुक्त लवकुश उर्फ लालचन्द के परिवार के लोगो को मृतक रामजीत उर्फ घरभरन सोखाअपने वश मंव करने लगा है और उल्टी सीधी हरकते करता है । तब अभियुक्त ने योजना बनाकर विवेक चौधरी , सजरे आलम , अरूण कुमार से सम्पर्क कर सुपारी की राशि 01 लाख रूपया तय कर दिनांक 26.12.2025 को अभियुक्त लवकुश उर्फ लालचन्द अकेले दो पहिया पल्सर गाड़ी से और विवेक, सजरे आलम, अरूण कुमार हीरो गाड़ी से शाम को 06 बजे मृतक रामजीत उर्फ घरभरन पुत्र रामचेत ग्राम बेमहरी थाना दुबौलिया जनपद बस्ती के घर गये जो बिस्तर पर लेटे हुए थे और बगल में आग जल रही थी तो उपरोक्त सभी अभियुक्तगण वहीं पर हाथ सेंक कर अगल बगल रेकी किये और चले गये । दुबारा लगभग दो से ढाई घण्टे बाद अभियुक्तगण रामजीत उर्फ घरभरन के घर गये । मृतक वही घर के बगल छप्पर में अपने बिस्तर पर सो रहा था । सुनसान पाकर अभियुक्त लवकुश उर्फ लालचन्दमृतक की रजाई हटाकर मुंह देखकर इत्मिनान हो जाने पर की मृतक रामजीत उर्फ घरभरन पुत्र रामचेत ग्राम बेमहरी थाना दुबौलिया जनपद बस्ती ही सो रहा है इस पर अभियुक्त लवकुश उर्फ लालचन्द ने इशारे से अपने सुरारी किलर विवेक , सजरे आलम, अरूण कुमार को हत्या करने के लिये बुलाया और बगल में खड़ा हो गया । बताने पर विवेक, अरूण कुमार अगल बगल खड़े हो गये और सजरे आलम ने अपने हाथ में लिये तमंचे से रामजीत उर्फ घरभरन सोखा के चेहरे पर फायर कर दिया और अभियुक्तगण अपने अपने गाड़ियो पर बैठकर भाग गये थे।
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-*
*1.* थानाध्यक्ष दुबौलिया सुनील कुमार गौड़, जनपद बस्ती।
*2.* थानाध्यक्ष कलवारी गजेन्द्र प्रताप सिंह, जनपद बस्ती।
*3.* प्रभारी निरीक्षक एसओजी विकास यादव बस्ती।
*4.* उ0नि0 रतीश चंचल, उ0नि0 विनोद कुमार तिवारी थाना दुबौलिया जनपद बस्ती।
*5.* हे0का0 अवधेश कुमार, हे0का0 संदीप कुमार सिंह, हे0का0 देवेन्द्र यादव थाना दुबौलिया जनपद बस्ती।
*6.* हे0का0 रमेश कुमार, हे0का0 इरशाद खान, हे0का0 शिवम यादव, हे0का0 अभय उपाध्याय, का0 चन्दन भारती एसओजी टीम बस्ती।
*7.* का0 राजीव रंजन, का0 विरेन्द्र यादव, का0 हरेन्द्र यादव, का0 बृजेश कुमार गौंड़, का0 कमलदेव सिंह, थाना दुबौलिया जनपद बस्ती।
*8.* का0 देवेन्द्र निषाद, का0 श्यामसुन्दर थाना कलवारी, जनपद बस्ती।
*9.* हे0का0 सतेंद्र सर्विलांस सेल, जनपद बस्ती।


