शब्द पुष्प अर्पित करते हैं,म सब पर कर दे एक नजर: प्रद्युम्न त्रिपाठी

शब्द पुष्प अर्पित करते हैं,म सब पर कर दे एक नजर: प्रद्युम्न त्रिपाठ

– सोन संगीत फाउंडेशन की ओर से रामसरोवर पार्क में हुआ सरस्वती पूजन

 

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

सोनभद्र। सोन संगीत फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशील मिश्रा के सौजन्य से राम सरोवर पार्क रावर्ट्सगंज में वसंत पंचमी के अवसर पर साहित्य संगीत की अधिष्ठात्री देवी शारदे का भव्य दीव्य पूजन शुक्रवार सुबह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. धर्मवीर तिवारी एड ने वैदिक मंत्रोंचार के बीच पूजन अर्चन कर माँ से जनकल्याण की कामना की।

वाणी पुत्र प्रदुम्न त्रिपाठी एड ने, सबके घर खुशियों से भर, माँ सपनों को दे दे पर, शब्द पुष्प अर्पित करते हैं, हम सब पर कर दे एक नजर सुना कर लोकमंगल की कामना की। अंगवस्त्र माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि व शायर अशोक तिवारी, कवि प्रदुम्न त्रिपाठी एड का अभिनंदन आयोजक सुशील मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर लालता प्रसाद मिश्र, सुधाकर स्वदेश प्रेम, ऋषभ त्रिपाठी, जयशंकर त्रिपाठी एड, अखिलेश कश्यप, मिथिलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in