माननीय कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने जैन हिल्स, जलगांव में उन्नत उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों का किया निरीक्षण

माननीय कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने जैन हिल्स, जलगांव में उन्नत उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों का किया निरीक्ष

 

जलगांव (महाराष्ट्र)।

 

आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को मध्य प्रदेश शासन के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह (सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण,उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग) ने महाराष्ट्र के जिला जलगांव स्थित जैन हिल्स,जैन वैली टाकरखेड़ में उन्नत उद्यानिकी योजनाओं के अंतर्गत अत्याधुनिक उद्यानिकी उपकरणों, नर्सरी एवं सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

 

इस अवसर पर मंत्री श्री कुशवाह ने उद्यानिकी के क्षेत्र में कार्यरत प्रगतिशील किसानों से भेंट कर उनसे संवाद किया तथा उनके अनुभवों और नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जैन इरिगेशन फार्म एवं रिसर्च सेंटर, टिश्यू कल्चर लैबोरेट्री, खाद्य प्रसंस्करण इकाई एवं अत्यधिक उत्पादन वाली आधुनिक खेती प्रणालियों का भ्रमण किया।

 

निरीक्षण के दौरान उन्नत कृषि की अत्याधुनिक तकनीकों, टिश्यूकल्चर तकनीक, नेट शेड फार्मिंग, बूंद बूंद सिंचाई,केले की फसल में टाइम टैग की उपयोगिता तथा निर्यात की जाने वाली फसलों के लिए उन्नत तकनीक एवं खेती की अन्य आधुनिक तकनीकों की निरीक्षण किया एवं कृषि वैज्ञानिकों से विस्तृत चर्चा कर यह जानकारी ली गई कि उद्यानिकी फसलों से अधिकतम उत्पादन कैसे प्राप्त किया जा सकता है तथा आधुनिक कृषि उपकरणों एवं तकनीकों का प्रभावी उपयोग किस प्रकार किया जाता है। साथ ही विदेशों में निर्यात हेतु अपनाई जा रही आधुनिक खेती तकनीकों की भी जानकारी प्राप्त की गई।

 

इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों — सिक्किम, राजस्थान (झालावाड़), उज्जैन, बुलढाणा एवं महाराष्ट्र से नवीन कृषि तकनीकों का ज्ञान प्राप्त करने आए कृषि विद्यार्थियों एवं किसानों से भी मंत्री श्री कुशवाह ने संवाद किया और उन्हें उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया।

 

माननीय मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि मध्य प्रदेश के किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों से जोड़ने हेतु अधिकारियों के नेतृत्व में किसानों को इस प्रकार के उन्नत कृषि संस्थानों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा, ताकि राज्य में उद्यानिकी एवं कृषि उत्पादन को नई दिशा मिल सके।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in