स्मार्ट परियोजनाओ से राजस्व वृद्धि बढाने पर जोर

स्मार्ट परियोजनाओ से राजस्व वृद्धि बढाने पर जो.

भारत सिंह कुशवाह

प्रगतिरत परियोजनाओ सहित मल्टीलेवल कार पार्किंग परियोजना को समय-सीमा मे पूर्ण किये जाने के निर्देश

 

सांसद श्री कुशवाह की अध्यक्षता में हुई स्मार्ट सिटी एडवायजरी फोरम की बैठक

 

ग्वालियर 23 जनवरी 2026/ स्मार्ट सिटी की पूर्ण हो चुकी परियोजनाओ से राजस्व मे वृद्धि कैसे की जावे इसकी लिये जरुरी कार्य योजना बनाकर उस पर अमल किया जाये। यह बात शुक्रवार को आयोजित हुई स्मार्ट सिटी की एडवाइजरी फोरम की बैठक में सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कही। उन्होंने स्मार्ट सिटी के तहत ग्वालियर शहर में जुड़ रहे आयामों के रख-रखाव और संधारण की पुख्ता व्यवस्था करने पर भी विशेष बल दिया। साथ ही कहा विकास कार्यों के संधारण की व्यवस्था ऐसी हो जिससे शहरवासियों को विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिल सके।

कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद श्री कुशवाह की अध्यक्षता में आयोजित स्मार्ट सिटी एडवायजरी कमेटी की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी सीईओ श्री संघ प्रिय सहित एडवायजरी फोरम के सदस्य गण व विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में पूर्ण हो चुकी स्मार्ट सिटी की परियोजनाओ से प्राप्त होने वाले राजस्व, स्मार्ट सिटी की वित्तीय सहायता से नगर निगम द्वारा कराये जा रहे कार्यो एवं प्रगतिरत मल्टी लेवल कार पार्किंग सहित स्मार्ट सिटी द्वारा प्रगतिरत अन्य विकास कार्यों पर विस्तार से विचार मंथन हुआ।

सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि स्मार्ट सिटी की पूर्ण हो चुकी परियोजनाओ का आंकलन कर राजस्व वृद्धि के लिये जरुरी कार्ययोजना बनाने पर कार्य किया जाये ताकि भविष्य मे परियोजनाओ का संचालन और मॉनीटरिंग को और प्रभावी बनाया जा सके। उन्होने स्मार्ट सिटी की वित्तीय सहायता से नगर निगम द्वारा कराये जा रहे मोतीमहल स्थित नगर निगम के संग्रहालय जीणोद्धार कार्य के बजट का निर्धारण किसी तीसरी पार्टी से आंकलन कराये जाने को लेकर भी दिशा निर्देश दिये।

प्रस्तावित सचिन तेंदुलकर मार्ग के निर्माण को लेकर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा की इस रोड की डीपीआर को दुबारा से सर्वे कर बनाया जाये ताकि इसके निर्माण को लेकर जरुरी एजेंसी का चयन निर्घारित किया जा सके। वही बैठक मे नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी सीईओ श्री संघ प्रिय ने जानकारी दी कि पब्लिक बाईक शेयरिंग परियोजना के बंद होने के बाद साईकिल स्टेण्ड का प्रयोग पीएमई बस सेवा अंतर्गत बस स्टाँप मे प्रयोग करने की योजना है वही साईकिलो को बंद परिसरों में विधिवत निष्पादित समझौता ज्ञापनों (एमओयू) के तहत वितरित किया जायेगा ताकि उनका उचित उपयोग हो सके। वही उन्होने मल्टीलेवल कार पार्किंग के निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी दी। उन्होने बताया कि जल भराव को लेकर विषय विशेज्ञयो से सलाह लेकर कार्य किया जा रहा है और संबंधित वेंडर को समय सीमा मे कार्य पूर्ण करने के लिये सख्त निर्देश दिये गये है। बैठक में सलाहकार समिति के सदस्यो सहित अन्य सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

क्रमांक/189/26

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in