थाना गिरवाई व क्राइम ब्रांच पुलिस ने किया अंधा कत्ल का खुलासा*

*थाना गिरवाई व क्राइम ब्रांच पुलिस ने किया अंधा कत्ल का खुलासा

 

*गिरवाई क्षेत्र में सगाई से क्षुब्ध प्रेमी ने प्रेमिका का गला काटकर की हत्या, पुलिस ने 48 घंटे में किया अंधे कत्ल का खुलासा*

 

ग्वालियर दिनांक 23.01.2026 ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* फरियादी रवि कुशवाह निवासी छोटे बाबा की पहाड़िया ने थाना गिरवाई में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 20.01.2026 की दोपहर मेरे घर पर कोई नहीं था मेरी छोटी बहन निशा कुशवाह अकेली थी, शाम को मेरी पत्नि ने फोन से बताया कि निशा अपने कमरे में मरी पड़ी है तब मैने घर आकर देखा तो निशा खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी थी और उसके गले पर कटे के निशान थे मौके पर एक बड़ा पत्थर पड़ा था और कमरे में खून पड़ा था। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी बहन की हत्या कर दी है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना गिरवाई में अज्ञात के खिलाफ अप०क० 07/26 धारा 103(1) बीएनएस का पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया ।

 

उक्त मामला संज्ञान में आने पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे* के द्वारा *अति०पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर* को थाना गिरवाई की टीम से उक्त अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपी को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में *डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार एवं डीएसपी ग्रामीण श्री चन्द्रभान सिंह चढार* के कुशल मार्गदर्शन में थाना गिरवाई एवं क्राइम ब्रांच की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी की पतारसी कर उसे पकड़ने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये गये एवं संदिग्ध की पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।

 

दौराने विवेचना दिनांक 22.01.2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर से उक्त प्रकरण में संदिग्ध युवक को थाना करहिया क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। जिसने पूछताछ में अपना नाम समीर कुशवाह पुत्र दामोदर कुशवाह उम्र 22 साल निवासी छोटे बाबा की पहाड़ी थाना गिरवाई जिला ग्वालियर होना बताया। पकड़े गये संदिग्ध से उक्त हत्या के प्रकरण में गहनता से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि निशा कुशवाह (मृतिका) की सगाई पिछले 08 दिन पहले कैलारस तरफ़ हो गई थी जिससे वह परेशान था इसी बात को लेकर मैने हसिया से उसका गला और कान काटे एवं सिर पर पत्थर पटककर मार दिया। उसके बाद वह घर छोड़कर बाइक लेकर फरार हो गया था। पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का हसिया, हीरो एक्सट्रीम मोटर सायकिल, मोबाइल, घटना के समय पहने हुए कपड़े जिनमें खून लगा हुआ विधिवत जप्त किये गये। उक्त आरोपी को थाना गिरवाई के अपराध सदर में गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

 

*जप्त मशरूका :-* घटना में प्रयुक्त लोहे का हसिया, हीरो एक्सट्रीम मोटर सायकिल, मोबाइल, घटना के समय पहने हुए कपड़े जिनमें खून लगा हुआ किया जप्त।

 

*सराहनीय भूमिका :-* थाना प्रभारी गिरवाई निरी0 सुरेन्द्र नाथ यादव, थाना प्रभारी अपराध निरी0 अमित शर्मा, सउनि0 प्रकाश कौरव, प्र.आर0 मदन उदेनिया, आर0 गौरव तोमर, संग्राम रावत, मनीष कुमार, आर0 सोनू प्रजापति(सायबर सेल) *थाना क्राइम की टीम :-* उनि0 दिनेश सिंह तोमर, आर0 पवन झा, गौरव परमार, सत्यम शर्मा, पवन शुक्ला, ब्रजेन्द्र चौहान, ऋषि राठौड़ की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in