क्राइम ब्रांच व थाना कोतवाली पुलिस की आरोपियों के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही*

*क्राइम ब्रांच व थाना कोतवाली पुलिस की आरोपियों के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही

अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो

*स्वयं के अपहरण का नाटक करने वाली दुल्हन एवं उसके तीन साथियों को पुलिस ने चंद घंटे के अंदर किया गिरफ्तार*

 

*शादी के नाम पर सुनियोजित ठगी करने वाली गैंग का ग्वालियर पुलिस ने पर्दाफाश कर चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।*

*मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को शादी के नाम पर ₹2 लाख से अधिक की ठगी का बनाया शिकार।*

*दाल बाजार में कार रोककर गैंग के लोगों ने तोड़फोड़ व मारपीट कर दुल्हन को जबरन साथ ले जाने का नाटकीय घटनाक्रम किया था।*

*कोर्ट मैरिज और हिंदू रीति-रिवाज से शादी का झांसा देकर ठगों ने पूरे परिवार को फंसाया।*

 

ग्वालियर। 23.01.2026।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* फरियादी महेन्द्र पारासर निवासी शिवपुरी लिंक रोड़ ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट लेख कराई कि मेरा लड़का अस्मित पारासर उम्र 20 वर्ष जो मानसिक रूप विछित है। उसकी शादी के लिए मेरे परिचित राकेश शर्मा ने एक लड़की बताई। दिनाक 21.01.2026 को मनोरंजन गार्डन में राकेश शर्मा, बन्टी धाकड, पूनम उर्फ डोली गौर को लेकर आये थे। लड़की पसंद आने पर दिनाक 22.01.2026 को बन्टी धाकड ने कहा कि आज कोर्ट में नोटरी की शादी होने के बाद पुनः हिन्दू रीति रिवाज से शादी करेंगे। लड़की की आर्थिक स्थिती ठीक नहीं है इस कारण शादी का खर्चा आपको उठाना पड़ेगा तब मैने अपनी स्वेच्छा से राजेश शर्मा को 1,90,000 रुपये नगद दिये थे और बन्टी धाकड़ के खाते में दस हजार रूपये ऑनलाईन डाले थे, इसके बाद स्टॉप पर शादी की लिखा पढ़ी कराई गई। फिर हम पूनम उर्फ डोली को लेकर अपनी कार से घर जा रहे थे तभी पानी की टंकी के पास दाल बाजार में एक सफेद रंग की एक्टिवा एवं एक मोटर साईकिल से चार लड़के उतरकर आये और कहने लगे हमारी बहिन को कहा ले जा रहे हो मैने गाड़ी का दरवाजा नहीं खोला तो चारों लड़के गालियां देने लगे और पत्थर उठा कर गाड़ी के पीछे और साईड का कांच तोड दिया और पूनम को बोला चलो बहिन तो पूनम गाड़ी से उतर गई फिर उन लड़कों ने मेरे बेटे एवं मेरे माथ मारपीट की और बोला कि हमें रोका तो जान से मार देंगे। फिर पूनम एक्टिवा पर बैठकर उनके साथ चली गई। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली में अप0क्र0- 08/2026 धारा 318(3),126(2),296(बी),115(2),3(5),324(4),351(3) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

उक्त मामला संज्ञान में आने पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे* द्वारा *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शहर(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर* को थाना कोतवाली व क्राइम ब्रांच पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को शीध्र पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार *डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार* व *प्रभारी सीएसपी लश्कर श्री चन्द्रभान सिंह चढार* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी अपराध निरी0 अमित शर्मा* व *थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक मोहिनी वर्मा* के द्वारा संयुक्त टीम एवं तकनीक सेल को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों की पतारसी कर उन्हे पकड़ने हेतु लगाया गया।

 

दौराने विवेचना आज दिनांक 23.01.2026 को पुलिस टीम द्वारा जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी बंटी धाकड़ व हीरा उर्फ सत्यपाल चार शहर का नाका पीएचई कॉलोनी में खड़े है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिया के दो व्यक्ति खड़े दिखे, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम बंटी धाकड़ व हीरा उर्फ सत्यपाल सिंह जादौन बताया। पकड़े गये दोनों व्यक्तियों से उक्त प्रकरण में संबंध में गहनता से पूछताछ की गई तो उन्होने अपने अन्य साथियों के साथ उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया। पकड़े गये दोनों आरोपियों के पास से ठगी के पैसे 30-30 हजार रूपये कुल 60 हजार रूपये विधिवत जप्त किये गये।

 

पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण में वांछित अन्य आरोपियों की तलाश की गई तो आरोपी राकेश शर्मा को हिरासत में लिया गया, जिसके पास से 25,000 रूपये नगद जप्त किये गये। उसके बाद मुखबिर सूचना पर से आरोपिया पूनम उर्फ डोली को टोपे वाला मौहल्ला लक्ष्मीगंज, गोल पहाडिया से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। जिसके पास से 5,000 रूपये विधिवत जप्त किये गये। पकड़े गये चारों आरोपियों को थाना कोतवाली के अपराध सदर में गिरफ्तार किया जाकर उनके अन्य साथियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

 

उक्त ठगी की घटना को बंटी धाकड़, हीरा उर्फ सत्यपाल जादौन, राकेश शर्मा, पूनम उर्फ डाली वर्मा (वंशकार), बेटू कुशवाहा, मन्नू कुशवाहा, अयान खान इन सभी ने मिलकर अंजाम दिया था, जिनमें से तीन आरोपीगण फरार हैं, जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

 

*गिरफ्तार आरोपीगण :*

1 सत्यपाल उर्फ हीरा जादौन पुत्र स्व. गंगा सिंह जादौन उम्र 30 साल निवासी पीएचई कॉलोनी चार शहर का नाका थाना हजीरा

2 बन्टी धाकड पुत्र नारायण धाकड उम्र 38 वर्ष नि. पीएचई कॉलोनी चार शहर का नाका थाना हजीरा

3 राकेश शर्मा पुत्र स्व. रामजीलाल शर्मा उम्र 49 वर्ष निवासी रामनगर दीक्षित कॉलोनी थाना स्टेशन रोड जिला मुरैना

4 पूनम उर्फ डोली वर्मा पुत्री स्व. राजू वर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी लक्ष्मीगंज टोपी वाला मोहल्ला थाना जनकगंज

 

*जप्त मशरूका :* 90 हजार रूपये नगद।

 

*सराहनीय भूमिका :* थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक मोहिनी वर्मा, उनि0 रजनी रघुवंशी(प्रभारी सायबर सेल) सउनि0 हरदा नायक, सउनि0 संजय शर्मा, सउनि0 रामबाबू नागर, प्र.आर0 आनंद बंसल, राजीव शुक्ला, आरक्षक नितिन गुर्जर, राहुल भदोरिया, राजेश मंडेलिया, हिमाचल लोधी, धर्मेंद्र भदोरिया, राजेंद्र रावत, अजय शर्मा, महिला आरक्षक सुमन, दिव्या, महिला प्र.आर0 अर्चना कंषाना, वेताल यादव, आर0 प्रदीप यादव, जसबीर गुर्जर, *क्राइम ब्रांच टीमः-* उनि0 दिनेश सिंह तोमर, गौरव परमार, रंजीत गुर्जर, विपिन सिकरवार, कपिल पाठक की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in