*ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश कार्यक्रम का आयोजन*
*स्वामी विवेकानंद जयंती पखवाड़े के रूप में मनाई गई*
अर्पित शुक्ला की रिपोर्ट
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखण्ड पनागर सेक्टर बरोदा नवांकुर संस्था जन जागरण युवा समिति एवं *ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ग्राम सूखा* में सेक्टर एवं ग्राम स्तरीये कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत भवन ग्राम सूखा में स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस,ग्रामोउदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश,ग्रामोउत्सव कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित करके दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का सुभारम्भ श्री रितेश सिंह ठाकुर सरपंच ग्राम पंचायत सूखा,श्री अजय पटेल नवांकुर संस्था जन जागरण युवा समिति,श्री हेमराज चौधरी अध्यक्ष प्रस्फुटन समिति सूखा श्री मनीष पटेल सचिव ग्राम पंचायत सूखा की उपस्थिति में आयोजित किया गया है
सर्वप्रथम डॉ.रितेश सिंह ठाकुर सरपंच ग्राम पंचायत सूखा द्वारा सरकार गठन एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं के दो वर्ष पूर्ण होने पर माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के आवाहन पर पूरे मध्यप्रदेश की ग्राम पंचायतों में ग्रामोउदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश कार्यक्रम के माध्यम से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के द्वारा मैदानी स्तर पर प्रदेश सरकार के अन्य विभागों के साथ मिलकर ग्रामों में ग्रामोत्सव,ग्राम चौपाल,ग्राम रैली,सामूहिक श्रमदान,परिवार सम्पर्क कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक समरसता,पर्यावरण संरक्षण,स्वावलंबन एवं स्वदेशी,नागरिक सेवा,शिक्षा एवं संस्कार,नशामुक्त समाज एवं गौ-संरक्षण का संदेश जन-जन तक 26 जनवरी तक चिन्हित ग्रामो में देगा
श्री अजय पटेल अध्यक्ष नवांकुर संस्था के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पखवाड़े के रूप में मनाने के विषय मे उनके जीवन परिचय,बचपन और शिक्षा,रामकृष्ण परमहंस से उनकी मुलाकात,विश्व धर्म सम्मेलन के वक्तव्य आदि के विषय मे सभी को जानकारी प्रदान की गई है
कार्यक्रम का संचालन श्री मनीष पटेल सचिव ग्राम पंचायत सूखा के द्वारा किया गया है।
आभार श्री हेमराज चौधरी अध्यक्ष ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सूखा के द्वारा किया गया है। कार्यक्रम पश्चात स्कूल परिसर में आम,नीम के पौधों को अतिथियों की उपस्थिति में लगाया गया है। कार्यक्रम में समितियों के सदस्य,स्थानिये जन, छात्र छात्राये,शिक्षक आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न किया गया है


