कैबिनेट मंत्री श्री नारायण कुशवाह ने मानवीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के साथ आयोजित कार्यक्रम में विधिवत पूजन कर सर्वसुविधायुक्त सशुल्क वरिष्ठजन निवास ‘संध्या छाया’ का लोकार्ण किया
अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो।
इस अवसर पर यहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर वृद्धजनों को सम्मानित किया।
माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ सिंगल क्लिक के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत प्रदेश के 54.52 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में ₹327.15 करोड़ से अधिक राशि का अंतरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय स्पर्श मेला–2026 के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों से संवाद भी किया।
इस अवसर पर विधायक श्री भगवानदास सबनानी जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी जी, अध्यक्ष मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड श्री विष्णु राजोरिया जी, प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण श्रीमती सोनाली वायंगणकर जी, आयुक्त निःशक्तजन डॉ. अजय खेमरिया जी, उप सचिव सुश्री अंकिता धाकरे जी सहित विभागीय अधिकारीगण एवं प्रतिभागीगण उपस्थित रहे।


