लोकेशन \ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट \ कन्हैयालाल केशरी
स्वामी सत्यानन्द सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओबरा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिव
सोनभद्र ओबरा के स्वामी सत्यानन्द सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-08, ओबरा, सोनभद्र में आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को विद्यालय प्रांगण में गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे विद्यालय के प्रबंधक स्वामी जी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती संध्या गिरि ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें नृत्य, गीत एवं योग कार्यक्रम शामिल रहे। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया, जिसकी सभी ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या श्रीमती संध्या गिरि ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान की शक्ति, समानता, न्याय और लोकतंत्र के मूल्यों की याद दिलाता है। उन्होंने सभी से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने और एक सशक्त व समावेशी भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
उप-प्रधानाचार्य श्री इम्तियाज अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि हमें केवल आज ही नहीं, बल्कि हर दिन संविधान का सम्मान करना चाहिए। नफरत को छोड़कर प्रेम और इंसानियत को अपनाना ही सच्ची देशभक्ति और गणतंत्र का वास्तविक सम्मान है।
इस अवसर पर वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता, वर्ष भर चले सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वाती सिंह के सहयोग से किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक स्वामी जी, प्रधानाचार्या श्रीमती संध्या गिरि, उप-प्रधानाचार्य इम्तियाज अहमद सहित शिक्षकगण एवं कर्मचारी—अंजु गुप्ता, दुर्गावती, इन्द्रजीत, आशुतोष सोनी, प्रियंका शुक्ला, राकेश कुमार, मनीष कुमार, रमेश प्रसाद, अरुणी मिश्रा, प्रियम्बदा, रविकान्त, रचना उपाध्याय, अम्बिका गिरि, सुधा पाण्डेय, नेहा, श्वेता, स्वाती सिंह, अदिति गुप्ता, सरस्वती, रंजना पाण्डेय, सुभाषिनी, आस्था, पूनम, दीपिका, निशा, रितेश कुमार, प्रभाकर, नितिन, दीपक, चंदन, विजय, शुभांशु पाठक सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।
स्वामी सत्यानन्द सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओबरा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिव


