निगमायुक्त ने किया पुराने निगम मुख्यालय सहित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्दे
ग्वालियर दिनांक 27 जनवरी 2026- पुराने निगम मुख्यालय पर चल रहे रैनोवेशन के कार्य को फिनिशिंग के साथ तत्काल पूर्ण करें एवं इस भवन में बनी दुकानों, हॉल के आवंटन हेतु तत्काल आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करें। उक्ताशय के निर्देश नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने आज पुराने निगम मुख्यालय एवं अन्य विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए।
निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने महाराज बाड़ा स्थित पुराने निगम मुख्यालय में चल रहे रैनोवेशन के कार्य को देखा एवं भवन में पीछे की ओर बनी छः दुकानों, दो हॉल, ग्राउंड फ्लोर एवं फर्स्ट फ्लोर के आवंटन को लेकर जानकारी ली। नोडल अधिकारी श्री लिटोरिया ने बताया कि उक्त दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया चल रही हैं और प्रकरण एमआईसी की ओर भेजा गया है। इसके साथ ही शासकीय प्रेस में बनाये जा रहे औद्योगिक संग्रहालय के कार्य का भी निरीक्षण किया तथा कार्य को फिनिशिंग के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही दौलतगंज में सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन करते हुए निर्देश दिए कि शीघ्र कार्य प्रारंभ करायें। जिससे आम नागरिको को सुविधा हो। साथ ही जोन 16 के अंतर्गत लक्ष्मीगंज क्षेत्र में बने एबीसी सेंटर का अवलोकन किया तथा सेंटर में जो भी कार्य शेष है मरम्मत का उसे तत्काल पूर्ण कर सेंटर प्रांरभ कराने के निर्देश संबंधित क्षेत्राधिकारी श्रीमती प्रगति गोस्वामी को दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री प्रदीप सिंह तोमर, कार्यपालन यंत्री श्री सुशील कटारे, स्मार्ट सिटी से श्री अनिल चौहान, श्री सुबोध खरे, नोडल अधिकारी राजस्व श्री अनूप लिटोरिया, सहायक यंत्री श्री राकेश कुशवाह, नोडल अधिकारी मदाखलत श्री केशव चौहान, श्री अभिषेक त्रिपाठी, उपयंत्री श्री सतेन्द्र सोलंकी, श्री प्रकाश अहिरवार, श्रीमती प्रगति गोस्वामी, स्वास्थ्य अधिकारी श्री किशोर चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
सूचना क्र./195/


