स्मार्ट सिटी कार्यालय पर निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने किया झंडा वंदन
ग्वालियर दिनांक 27 जनवरी 2026- मोती महल स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय प्रांगण में निगमायुक्त एवं सीईओ स्मार्ट सिटी श्री संघ प्रिय द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। झंडा वंदन के बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन हुआ। गौरवशाली गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुए इस गरिमामयी आयोजन में सीएफओ श्री दीपक पाठक सहित स्मार्ट सिटी परिवार के अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। इस अवसर पर श्री संघ प्रिय ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी तथा सभी से आव्हान किया कि शहर विकास के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
सूचना क्र./204/

