लोकेशन झांसी
*सरस्वती शिशु शिक्षा मंदिर में गणतंत्र दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम
*आज तक 24×7 न्यूज़ बलराम पटेल जिला झांसी*
गुरसराय (झाँसी)- नगर के विद्यालय सरस्वती शिशु शिक्षा मंदिर में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पत्रकार सार्थक नायक,बलराम पटेल मौजूद रहे। सर्वप्रथम ध्वजारोहण,राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सार्थक नायक ने कहा कि आज का यह दिन हमें महान नेताओं की दूरदर्शिता और बलिदान की याद दिलाता है। गणतंत्र दिवस हमारे देश की सैकड़ो भाषाओं,परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता का उत्सव है। बलराम पटेल ने कहा कि संविधान हमें एक राष्ट्र के रूप में साथ रखने का अधिकार,अवसर ही नहीं देता है बल्कि यह सुनिश्चित भी करता है कि हर भारतीय की न्याय,स्वतंत्रता और समानता बनी रहे। इस अवसर पर एक रैली जोकि नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए पुनः विद्यालय मे आकर संपन्न हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य राघवेंद्र साहू ने कहा कि भारत विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है,जिसमें बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक कृष्ण कुमार श्रीवास्तव तथा प्रधानाचार्य राघवेंद्र साहू एवं कोषाध्यक्ष संतोष कुमार साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक के रूप में प्रीति साहू और कार्यक्रम का कार्यभार संभाल रहे समस्त स्टॉफ मिथलेशी बुंदेला,सानिया,काम्या,विलासराव,पुष्पेंद्र,सौम्या,नंदिनी उपस्थित रहे।


