शिक्षक की वापसी की माँग सांदिपनि प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने पालको संग निकाला पैदल मार्च*

शिक्षक की वापसी की माँग सांदिपनि प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने पालको संग निकाला पैदल मार्च

 

*डीप्टी कलेक्टर अनिल जैन की समझाइस पर माने*पालक

 

 

सेगांव–बुधवार को दोपहर 11 बजे नगर सेगाव की सांदिपनि प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्रा पालकों के साथ विधालय से हमारे शिक्षक को वापस लाओ के नारे लगाते हुए पैदल ही फ्लैग मार्च करते हुए खरगोन जिला कलेक्टर कार्यालय के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुँचे तहसीलदार अंतरसिह कनेस चौकी प्रभारी गजेन्द्र चौहान बीआरसी संदीप कापड़नीस ने पालकों को समझाने की कोशिश कि लेकिन पालक कमल चौहान अमित यादव सुमित वर्मा नानूराम यादव ने बताया कि सांदिपनि प्राथमिक विद्यालय में गत दिनों विधालय में कार्यरत शिक्षक नटवर पाटीदार को हटा कर ग्राम दशनावल के विद्यालय में अटेच कर दिया है। जबकि शिक्षक पाटीदार हमारे बच्चों अच्छा पढा रहे हैं। और हमें वही शिक्षक वापस चाहिए। तहसीलदार द्वारा उच्च अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही लेकिन पालक व छात्र छात्रा नहीं माने ओर पैदल ही नारेबाजी करते हुए खरगोन के लिए रवाना हो गए। जिस पर सेगांव से तीन किलोमीटर दूर खरगोन डीप्टी कलेक्टर अनिल जैन व सहायक आयुक्त ने पालको व बच्चों को रोककर चर्चा की गई वही जिला कलेक्टर से मोबाइल पर चर्चा के बाद डिप्टी डिप्टी कलेक्टर जैन ने जल्दी नटवर पाटीदार को वापसी आदेश का आश्वासन दिया। वहीं पालकों द्वारा इस आशय का ज्ञापन भी डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। डिप्टी कलेक्टर जैन की पालकों द्वारा बात मानते हुए पालकों ने पैदल यात्रा निरस्त की गई

*सेगांव से दीपक गुप्ता

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in