मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही के दिए निर्देश* 

आज तक 24×7 भोपाल से मनीष शर्मा की रिपोर्ट। कलेक्टर ने ली जिला स्वास्थ्य समिति बैठक*

 

*मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही के दिए निर्देश*

 

जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु जिला स्वास्थ्य समिति बैठक का आयोजन 27 जनवरी को कलेक्टर कार्यालय में किया गया। कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती इला तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ मनीष शर्मा, स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों और शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

बैठक में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए ए एन सी पंजीयन बढ़ाने, हाई रिस्क गर्भवती के चिन्हांकन , समय पर रेफरल, सुरक्षित प्रसव सेवाओं के निर्देश दिए गए। मातृ मृत्यु प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सम्बन्धित कर्मचारियों की जवाबदेही तय करते हुए कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।

 

बैठक में बताया गया कि भोपाल में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के पायलट प्रोजेक्ट के तहत 600 से अधिक प्राइवेट फैसिलिटी एवं 32 शासकीय हेल्थ फैसिलिटी पंजीकृत की जा चुकी है । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने निर्देश दिए की 70 वर्ष से अधिक उम्र के हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पंचायत स्तर से डाटा लेकर शत प्रतिशत हितग्राहियों के कार्ड बने जावे।

 

बैठक में राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत विभिन्न विभागों के दायित्वों, प्रशिक्षण, उन्मुखीकरण और जागरूकता कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

 

बैठक में शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत टीकाकरण, पोषण पुनर्वास केंद्र, एस एन सी यू, शिशु मृत्यु,जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना के शत प्रतिशत भुगतान, परिवार कल्याण,राष्ट्रीय वेक्टर जनित नियंत्रण कार्यक्रम, टीबी, अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा की गई। कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 30 जनवरी से प्रारंभ किया जा रहे स्पर्श जागरूकता अभियान की जानकारी दी गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in