Skip to main content

Aaj Tak24x7

स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित वीर सावरकर सरोवर की सफाई के बाद म्यूजिकल फाउंटेन हुआ चालू 

स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित वीर सावरकर सरोवर की सफाई के बाद म्यूजिकल फाउंटेन हुआ चालू

ग्वालियर 30-जनवरी-2026 स्मार्ट सिटी योजना के तहत ग्वालियर शहर में पुर्ननिर्माण कर बनाया गया वीर सावरकर सरोवर (कटोराताल) की सफाई के बाद यहां लगाए गए म्यूजिकल फ़ाउंटेन को चालू कर दिया गया। शुक्रवार शाम को इसका ट्रायल शो भी किया गया। फाउंटेन के परीक्षण के दौरान इस प्रोजेक्ट से संबंधित अधिकारी और कर्मचारी सहित कटोराताल में फाउंटेन लगाने वाली कंपनी के अधिकारी मौजूद थे।

निगमायुक्त एवं सीईओ स्मार्ट सिटी श्री संघ प्रिय ने जानकारी देते हुये बताया कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा कटोरा ताल का पुर्ननिर्माण किया गया था, और इसके म्यूजिकल फाउंटेन को सैलानियों द्वारा काफी पसंद किया गया और इसने शहर के एक पर्यटन स्थल के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। पिछले दिनों इसकी सफाई के चलते इसे बंद किया गया था। सफाई और साफ पानी भरने के बाद इसे पुनः चालू कर शुक्रवार को इसका ट्रायल किया गया। अब शनिवार से ग्वालियर शहर में सैलानी पसंदीदा जगह वीर सावरकर सरोवर (कटोराताल) और म्यूजिकल फाउंटेन के बीच हेरीटेज थीम पर आधारित शो का नियमित आनंद ले सकेगे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7