जियावन थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग की कमी, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से बढ़ रहे हादसे*

*जियावन थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग की कमी, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से बढ़ रहे हादसे

*आशुतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट सिंगरौली*

सिंगरौली/ देवसर

जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत लगातार NH39 में सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद पुलिस द्वारा नियमित वाहन चेकिंग नहीं किए जाने से बाइक सवारों में ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर लापरवाही बढ़ती जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में न तो हेलमेट की जांच होती है और न ही तेज रफ्तार या ट्रिपल राइडिंग पर कोई सख्ती दिखाई देती है। इसी कारण अधिकांश बाइक सवार बिना हेलमेट बेखौफ होकर वाहन चलाते नजर आते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।

कई हादसों में यह बात सामने आई है कि यदि ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन कराया गया होता और नियमित पुलिस चेकिंग होती, तो गंभीर दुर्घटनाओं को रोका जा सकता था। लेकिन चेकिंग के अभाव में लोग नियमों को नजरअंदाज कर रहे हैं।

क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जियावन थाना क्षेत्र में नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जाए और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जा सके।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in