यूजीसी एक्ट 2026 काला कानून के खिलाफ सवर्ण समाज का विरोध प्रदर्शन*

*यूजीसी एक्ट 2026 काला कानून के खिलाफ सवर्ण समाज का विरोध प्रदर्शन

 

*महेंद्र पाण्डेय जिला संवाददाता*

 

सागर। आज सागर सवर्ण समाज ने विरोध स्वरूप यूजीसी एक्ट की अर्थी निकालकर उसका पुतला जलाया और भारत सरकार के द्वारा यूजीसी एक्ट 2012 में संशोधन करके जिन नए नियमों के साथ यूजीसी एक्ट 2026 पारित किया गया‌ उक्त खुला विरोध किया । सवर्ण समाज सागर जिला द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को ज्ञापन सौपा गया जिसमें कहा गया है कि वर्तमान सरकार के आने के बाद हमारे धार्मिक ग्रंथ जलाएं जा रहे हैं जातिगत भेदभाव बढ़ाया जा रहा है जिस पर और कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

सामान्य वर्ग की बेटियों को बुरा भला कहा जा रहा है , कर्मचारियों,छात्रों का शोषण हो रहा है जिस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही,जिन व्यक्तियों ने ना संविधान पड़ा है ना ही मनुस्मृति वह हमारे धार्मिक ग्रंथो को जला रहे हैं और वही आज इस जातिगत भेदभाव के पक्ष में खड़े होकर सामान्य और अन्य वर्गों के बीच मतभेद पैदा कर रहे हैं यदि सामान्य वर्ग के लोगों से किसी भी पार्टी के सांसदों का कोई सरोकार नहीं है तो क्यों ना सामान्य वर्ग को आरक्षण और एससी एसटी एक्ट से मुक्त एक अलग राज्य दे दिया जाए।

करणी सेना जिला महासचिव नरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि मैं स्वयं पिछड़ा वर्ग से आता हूं इस कानून के आने से कहीं ना कहीं आगे चलकर सामान्य वर्ग और अन्य वर्ग के छात्रों में जातिगत वैमनष्य बढ़ने की संभावना प्रबल रहेगी इसलिए सरकार को ऐसे ही किसी भी कानून को पारित करने से पहले देश हित मे सोचना चाहिए की कही इससे सामाजिक सद्भाव तो नहीं बिगड़ जाएगा अभी हाल इस बिल पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई है और जिसकी सुनवाई 19 मार्च सुनिश्चित की गई है यदि भारत सरकार इस बिल को रद्द नहीं करती है तो आने वाले चुनाव में सरकार को मुंह की खानी पड़ेगी

करणी सेना जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बमोरी ने कहा की इस कानून का मूल जातिगत भेदभाव है बढ़ाना है ना कि सामाजिक न्याय।

ब्राम्हण समाज के पदेश अध्यक्ष दिनकर तिवारी ने सरकार को स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार लगातार समान्य वर्ग के दमन में हर पहलू पर लगी है इस सरकार के आने के बाद ब्राम्हणो को यूरेशियन बतलाया जाने लगा और इस तरह की नीतियां साफ बतलाती है कि सरकार का ब्राम्हणो के साथ दुराभाव रखती है ऐसे में आने वाले समय मे समाज BJP का खुला बहिष्कार कड़वी ।

प्रदर्शन में सैकड़ो की संख्या में सामान्य वर्ग के लोग सम्मिलित हुए जिसमें ब्राह्मण समाज, क्षत्रिय समाज जैन समाज सिंधी समाज से लोगों की सहभागिता रही। ब्राह्मण समाज से मातृशक्ति के रूप में संध्या दुबे मनोरमा उपाध्याय , राजेश पराशर,राकेश दुबे दीपक स्वामी, गौरव तिवारी, विकास तिवारी, अतुल मिश्रा, राहुल तिवारी, किशु ठाकुर, किन्नर रानी ठाकुर, मनु भारद्वाज,अमन गौतम एवं शुभम श्रीवास्तव, अनुराग सिंह, अनिल जैन, शुभम जैन, अजय सिंह मढना, भोले राजा, आनंद सोलंकी, आकाश सिंह बद्री भारद्वाज संतोष पचौरी राम दुबे आनंद उपाध्याय बृजेश दीक्षित रविंद्र दुबे आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in