*1 फरवरी रविवार को खरगोन में राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान एवं कल्याण महोत्सव में होगा पत्रकारों का विशाल जमावड़ा
*पत्रकार जगत के हितार्थ उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य में विशेष राहत एआईजे की पहल पर घोषित होगी।*
*त्रिकालदर्शी संत रामलला सरकार महाराज का रहेगा पावन सान्निध्य*
*खरगोन। भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) के तत्वावधान में आयोजित होने वाला राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान एवं कल्याण महोत्सव 2026 पत्रकारिता, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्तरदायित्व के समन्वय का एक ऐतिहासिक एवं गरिमामय आयोजन बनने जा रहा है। यह राष्ट्रीय स्तर का महोत्सव 1 फरवरी 2026, रविवार को अभ्युदय यूनिवर्सिटी कैंपस, खरगोन में प्रातः 11:30 बजे से आयोजित होगा।*
*भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री* ने बताया कि इस भव्य आयोजन में अयोध्या से पधार रहे त्रिकालदर्शी श्री रामलला सरकार महाराज जी का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा, जिससे कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा और राष्ट्रीय चेतना का विशेष आयाम मिलेगा।
कार्यक्रम में डिजियाना न्यूज़ के एडिटर-इन-चीफ़ प्रतीक श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। नव भारत समूह के संपादक क्रांति चतुर्वेदी मुख्य संरक्षक, आयोजन का शुभारंभ खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार द्वारा किया जाएगा।
*कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन करेंगे*।
विशिष्ट अतिथियों में भगवानपुरा विधायक केदार डावर, मनावर विधायक हीरालाल अलावा, जी न्यूज़ संवाददाता पुष्पेंद्र वैद्य (मुख्य वक्ता), अभ्युदय यूनिवर्सिटी के कुलपति विक्रम सिंह पटेल, खरगोन के पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पत्रकार, प्रशासनिक अधिकारी एवं समाजसेवी शामिल होंगे।
महिला नेतृत्व के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनु तंवर, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी की गरिमा मयी उपस्थिति रहेगी।
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र से एसएमएस हॉस्पिटल की चीफ ऑपरेशनल ऑफिसर डॉ. सुश्री एकता मोदी एवं एसएमएस हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. मृदंग भावसार विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मीडिया जगत से दैनिक सुबह-सवेरे के संपादक हेमंत पाल, साधना न्यूज़ चैनल के एडिटर इन चीफ सुरेश पटेल, अनादी टीवी की सीनियर न्यूज़ एंकर सुश्री पायल केशवानी तथा पद्मश्री अलंकृत वरिष्ठ पत्रकार जगदीश जोशीला कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम के प्रमुख संरक्षक के रूप में मिलेनियम इन्फ्रा के डायरेक्टर उमेश पंवार उपस्थित रहेंगे। *इस कार्यक्रम का संयोजन आमिर शेख़, श्याम कुशवाह एवं रणजीत ठाकुर तथा टीम एआईजे खरगोन के पदाधिकारी कर रहे हैं।*
*इस महोत्सव की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में अभ्युदय यूनिवर्सिटी खरगोन, पारुल यूनिवर्सिटी गोवा, एसएमएस हॉस्पिटल अहमदाबाद, संकुश कैंसर हॉस्पिटल रतलाम के द्वारा विशेष सुविधाएं पत्रकार जगत के हितार्थ एआईजे की विशेष पहल पर घोषित की जाएगी।* जिसके अंतर्गत पत्रकारों एवं उनके परिजनों को उच्च शिक्षा संस्थानों में अध्ययन तथा अस्पताल में उपचार पर विशेष छूट एवं विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे पत्रकार जगत को स्थायी एवं व्यावहारिक लाभ मिलेगा।
आयोजन के दौरान देशभर से आए सभी पत्रकारों को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा, जो उनके सामाजिक योगदान, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान होगा। इसके साथ ही पत्रकार कल्याण, मीडिया की भूमिका और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर सार्थक विमर्श भी होगा।
आयोजकों के अनुसार यह महोत्सव न केवल पत्रकारिता के सम्मान का मंच बनेगा, बल्कि पत्रकारों के भविष्य, स्वास्थ्य और शिक्षा सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल सिद्ध होगा।
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित यह कार्यक्रम पत्रकारिता की गरिमा, एकता और सामाजिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।


