केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ₹12.68 करोड़ की परियोजनाओं से चंदेरी और ईसागढ़ को दी नई सौगात

अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो
चंदेरी में सिंधिया ने किया ₹7 करोड़ की लागत के तीन विद्युत सबस्टेशनों का शिलान्यास और लोकार्पण

ईसागढ़ को दी ₹5.68 करोड़ के सड़क और आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जैसे विकास कार्यों की सौगात

अशोकनगर/भोपाल। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के भोपाल–अशोकनगर प्रवास के तीसरे दिन क्षेत्रीय विकास, जनसुविधा और सुशासन के संकल्प को साकार करने वाला रहा। इस दौरान उन्होंने चंदेरी विधानसभा क्षेत्र में ऊर्जा और ईसागढ़ नगर में सड़क, स्वच्छता और रोजगार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया, जिनकी कुल लागत ₹12.68 करोड़ से अधिक है। चंदेरी में उन्होंने 7 करोड़ की लागत के विद्युत उपकेन्द्रों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया वहीं ईसागढ़ को उन्होंने 5.68 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएँ केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि क्षेत्र के नागरिकों के जीवन को सरल, सुरक्षित और समृद्ध बनाने की दिशा में ठोस कदम हैं। उन्होंने ईसागढ़ गौरव दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विकास तब सार्थक होता है जब उसका लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।

चंदेरी को 5400 लोगों को मिलेगा विद्युत उपकेंद्रों से प्रत्यक्ष लाभ
चंदेरी विधानसभा क्षेत्र में केन्द्रीय मंत्री ने ऊर्जा अवसंरचना को नया बल देते हुए लगभग ₹7 करोड़ की लागत से निर्मित और निर्माणाधीन तीन नए 33/11 केवी उपकेंद्रों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने डुंगासरा उपकेंद्र का शिलान्यास तथा भर्रोली और आरोन उपकेंद्रों का लोकार्पण किया। ₹2.09 करोड़ की लागत से बनने वाला 5 एमवीए क्षमता का डुंगासरा उपकेंद्र डुंगासरा, बैदई और पचबावड़ी गाँवों के लगभग 800 निवासियों को लाभ पहुँचाएगा। वहीं, ₹2.83 करोड़ की लागत से तैयार भर्रोली उपकेंद्र भर्रोली, मिंदपुरा, बनोरा सहित 6 गाँवों के 2,000 नागरिकों को सशक्त बनाएगा। ₹2.15 करोड़ की लागत वाला आरोन उपकेंद्र आरोन, भीलड़ी, पीपरीधारे सहित 15 गाँवों की 2,600 की आबादी को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराएगा।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बिजली किसी भी क्षेत्र के विकास की ‘जीवनरेखा’ है। इन उपकेंद्रों के माध्यम से किसान निर्बाध सिंचाई कर सकेंगे, छात्र बेहतर वातावरण में अध्ययन कर पाएंगे और व्यापारिक गतिविधियाँ बिना रुकावट आगे बढ़ेंगी।

सेवा का संकल्प और ‘ज्योति’ का व्रत
केन्द्रीय मंत्री सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जब भी आपके बीच आता हूँ, अंधेरे को दूर करने के लिए ज्योति का प्रकाश साथ लाता हूँ।” उन्होंने स्मरण कराया कि गत नवंबर में भी अशोकनगर को 5 उपकेंद्रों की सौगात दी गई थी, जिससे 42 गाँवों को लाभ मिला था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश के 17,000 से अधिक ऐसे गाँवों तक बिजली पहुँचाई है, जो आजादी के बाद से अब तक अंधकार में थे।

ईसागढ़ को ₹5.68 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
तत्पश्चात केन्द्रीय मंत्री ने ईसागढ़ नगर में ₹5.68 करोड़ की लागत से संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएँ केवल सीमेंट और पत्थर की संरचनाएँ नहीं, बल्कि ईसागढ़ के उज्ज्वल भविष्य की ठोस नींव हैं।

शहर का सड़क नेटवर्क होगा शत-प्रतिशत पूर्ण
सिंधिया ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री अर्बन एरिया इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम’ के तहत ₹2 करोड़ की लागत से वार्ड 1 से 15 तक बनने वाली सीसी सड़कों के साथ ईसागढ़ का सड़क नेटवर्क शत-प्रतिशत पूर्ण होगा, जिसके बाद शहर में कोई भी सड़क कच्ची नहीं रहेगी। इससे आवागमन सुगम होगा, दुर्घटनाओं का जोखिम घटेगा और दैनिक जीवन की गति बढ़ेगी। इसके साथ ही, उन्होंने कायाकल्प अभियान के अंतर्गत ₹1 करोड़ की लागत से बस स्टैंड से गुना मार्ग तक 600 मीटर लंबी सीसी रोड का भूमिपूजन किया, जो एक प्रभावी वैकल्पिक बायपास के रूप में कार्य करेगी और शहर को जाम की समस्या से स्थायी राहत देगी।

इसके अलावा उन्होंने नाग वैली में ₹1.18 करोड़ की लागत से 10 आधुनिक दुकानों वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन किया, जो स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोज़गार का केंद्र बनेगा। इसके बारे में सिंधिया ने कहा कि यह परियोजना न केवल व्यापारिक गतिविधियों को गति देगी, बल्कि ईसागढ़ को एक सुदृढ़ स्थानीय अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर करेगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

*एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फिर सड़क पर उतरकर एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने पर आड़े* मिश्रीलाल कोहरे भोपाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर फिर एक बार छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे तथा महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज के पास संगठित होकर शराब दुकान घटाने की मांग करने लगे छात्रों ने सरकारों प्रशासन के खिलाफ नारेबाजीकी ” शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी नहीं चलेगी “और “जहां से ज्ञान की ज्योति जलती है वहां शराब की दुकान नहीं चलती” जैसे संदेश लिखे थे कुछ छात्र वेरी कियूट पर चढ़कर विरोध करते नजर आए। विरोध को देखते हुए मौके पर 200 से अधिक पुलिसकर्मी वरिष्ठ अधिकारी और वाटर कनॉट किए गए थे प्रदर्शन के दौरान भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा छात्रों से मिलने पहुंचे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अस्वस्थ किया कि मामले में नियम अनुसार जांच कर 7 दिन के भीतर निर्णय लिया जाएगा कलेक्टर के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया हालांकि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी डी की एक हफ्ते के अंदर शराब दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र प्रदर्शन होगा साथ ही कलेक्ट्रेट का घेरा भी किया जाएगा। *कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि 3 जून को नोटिस दिया था* कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मेरा भोला में पदभार सांभा लन के समय उन्हें इस शराब दुकान से जुड़े विवाद की जानकारी मिली थी फुल मूवी दिए गए ज्ञापन और शिकायतों के आधार पर 3 जून को संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंच चुका है जहां से जिला स्तरीय समिति को सुनवाई कर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं उन्होंने बताया कि कॉलेज से दुकान की दूरी सहित अन्य सभी नियमों और तथ्यों की जांच की जा रही है समिति की रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जाएगा। *एक वर्ष से शराब दुकान को हटाने की मांग परिषद कर रही* एबी वीपी परिषद के प्रांत संयोजक शिवम जाट ने वहां की परिषद एक साल से इस मुद्दे को उठा रही है कई बार ज्ञापन और शिकायतें निवेदन करने की बावजूद कोई एस कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई है जिसके कारण आंदोलन का सहारा लेना पड़ा उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन में समय सीमा के अंदर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in