Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना गोपालपुर पुलिस द्वारा गुम मवेसी में सूचनाकर्ता की 11 नग भैंसें किमती 8 लाख रूपये की ग्राम पाडरखेडा के जंगल में सर्चिंग कर दस्तयाब किया गया एवं सूचनाकर्ता को सुपुर्द किया गया।*

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी समाचार

*थाना गोपालपुर पुलिस द्वारा गुम मवेसी में सूचनाकर्ता की 11 नग भैंसें किमती 8 लाख रूपये की ग्राम पाडरखेडा के जंगल में सर्चिंग कर दस्तयाब किया गया एवं सूचनाकर्ता को सुपुर्द किया गया।

 

दिनांक 13.09.26 को सूचनाकर्ता रामवीर गुर्जर नि. ग्राम ईमलिया थाना गोपालपुर द्वारा थाना गोपालपुर पर सूचना दी गई कि उसकी 11 नग भैंसे ग्राम पाडरखेडा के जंगल में चरते-चरते कही गुम हो गई जिन्हें काफी ढूंढा लेकिन भैंसे मिल नही रही है। सूचनाकर्ता की उक्त रिपोर्ट पर से गुम मवेशी कायम कर जांच में लिया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जो पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी अनुभाग पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन में उनि राधेश्याम शिवहरे थाना प्रभारी थाना गोपालपुर एवं टीम द्वारा उक्त गुमशुदा 11 नग भैंसे किमती 800000/- रूपये को ग्राम पाडरखेडा के जंगल में सर्चिंग के दौरान दिनांक 14.09.26 को अथक मेहनत व प्रयास से दस्तयाब कर सूचनाकर्ता रामवीर गुर्जर नि. ग्राम ईमलिया थाना गोपालपुर को सकुशल सुपुर्दगी पर दी गई।

 

उक्त कार्यवाही में उनि राधेश्याम शिवहरे थाना प्रभारी थाना गोपालपुर, सउनि श्यामलाल खरगे, आर. 421 दधिराम गुर्जर, आर. 854 राहुल जाट, आर. 832 तरूण मांढरे एवं प्रआर.चा. 889 दिलीप ओझा का सराहनीय योगदान रहा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in