Skip to main content

Aaj Tak24x7

विन्ढमगंज : ट्रेलर चेचीस के चपेट में आने से महिला घायल, अस्पताल में भर्ती इलाज जारी।

विन्ढमगंज : ट्रेलर चेचीस के चपेट में आने से महिला घायल, अस्पताल में भर्ती इलाज जारी

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

विन्ढमगंज सोनभद्र। स्थनीय थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 39 पर बुधवार को विन्ढमगंज उप स्वास्थ्य केंद्र के समीप एक ट्रेलर वाहन चेचिस के चपेट में आने से एक 58 वर्षीय महिला घायल हो गई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र विन्ढमगंज पर भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आपको बता दें कि कबूतरी देवी पत्नी गणेश यादव उम्र करीब 58 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत सलैयाडीह है ,जो विन्ढमगंज बाजार से जरूरत के सामान खरीदारी करसड़क के पटरी से सावधानी पूर्वक पैदल वापिस घर को लौट रही थी कि सरकारी अस्पताल के समीप पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ़्तार ट्रेलर वाहन चेचिस के चपेट में आ गई, इससे उनकी पैरों में गंभीर चोटें आई। जिसे देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचित किया।जो महिला की प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया।इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर वाहन की चेचिस को कब्जे में लेकर थाने भेजवाया और चालक सुभाष को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in