Skip to main content

Aaj Tak24x7

प्रयागराज में सपा नेता के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया टैंक फटा, छत गिरने से 15 मजदूर दबे; 4 मौत की हुई पुष्टि

प्रयागराज में सपा नेता के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया टैंक फटा, छत गिरने से 15 मजदूर दबे; 4 मौत की हुई पुष्ट

गंगापार में मलाक हरहर के पास लखनऊ रोड पर चंदापुर गांव के सामने स्थित सपा के पूर्व मंत्री अंसार अहमद के कोल्ड स्टोर में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया।

इस हादसे में अब तक दो लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। इनमें 32 वर्षीय ज्योतिष जो सहरसा बिहार का रहने वाला है और दूसरा 44 वर्षीय जगदीश प्रयागराज के फाफामऊ स्थित मलाका के चंदापुर गांव का रहने वाला है। हालांकि दावा 04 मौत का किया जा रहा है।

कई मजदूर झुलसे और घायल अवस्था में शहर के स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन)अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें अमरदीप सादा, बिहार का रंजीत, धर्मेंद्र आदि हैं।

अमोनिया गैस से भरे टैंक के फटने से कोल्ड स्टोरेज की छत गिर गई। इसमें 15 से अधिक मजदूर दब गए।खबर पाकर फायर कर्मियों समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

हालांकि अमोनिया गैस के रिसाव के कारण कोई कोल्ड स्टोर के भीतर दाखिल नहीं हो पा रहा है। दबे मलवे से दो लोगों को बाहर निकाला गया, जिन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस के जरिए भेजा गया।

लखनऊ रोड पर पूर्व मंत्री का है कोल्ड स्टोर

पूर्व मंत्री अंसार अहमद का लखनऊ रोड पर चांदपुर गांव के सामने आदर्श कोल्ड स्टोर है। सोमवार दोपहर कोल्ड स्टोरेज में आलू रखी जा रही थी। इसी बीच अचानक अमोनिया गैस से भरे टैंक में तेज विस्फोट हुआ।

धमाका इतना तेज था कि कोल्ड स्टोर की छत गिर गई। वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। धमाके की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।

मलबे में दबे मजदूर बिहार प्रांत के रहने वाले

खबर पाकर पुलिस प्रशासन के अधिकारी और फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। मलबे में दबे मजदूर बिहार के सहरसा के रहने वाले बताए जाते हैं। अमोनिया गैस के रिसाव के कारण फायर कर्मी रेस्क्यू भी नहीं शुरू कर पा रहे हैं।

चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल

कोल्ड स्टोर में हादसे के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल था। अमोनिया से भरे टैंक के फटने के बाद दीवार ढह गई और वहां काम कर रहे मजदूर दब गए। अन्य मजदूर शोर मचाते हुए बाहर भागे तो वहां आसपास के ग्रामीणों और राजमार्ग से जा रहे लोग भी रुक गए।

नाक और मुंह पर बांधे रुमाल-गमछा

अमोनिया टैंक में ब्लास्ट के बाद तेज दुर्गंध से दूर खड़े लोगों का भी सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था। इससे बचने के लिए लोगों ने अपनी नाक और मुंह पर रुमाल और गमछा बांध लिया था ताकि गैस का असर उन्हें न हो।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in