Skip to main content

Aaj Tak24x7

टीबी उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 121 ग्राम प्रधान सम्मानित

टीबी उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 121 ग्राम प्रधान सम्मानि

 

 

 

अमरोहा। जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री अश्वनी कुमार मिश्र की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में टीबी उन्मूलन की दिशा में सराहनीय कार्य करने वाले 121 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए जनभागीदारी बेहद आवश्यक है। ग्राम प्रधानों की सक्रिय भूमिका और जागरूकता अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है, जिससे समय पर जांच और उपचार संभव हो पा रहा है।मुख्य विकास अधिकारी ने भी ग्राम प्रधानों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग से स्वास्थ्य विभाग को टीबी उन्मूलन अभियान में मजबूती मिली है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस अभियान को जन आंदोलन बनाकर आगे बढ़ाएं, ताकि टीबी मुक्त समाज का लक्ष्य जल्द प्राप्त किया जा सके।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने टीबी नियंत्रण से संबंधित योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके कार्यों की सराहना की गई।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in