दुष्कर्म व आईटी एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार,

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

 

दुष्कर्म व आईटी एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार

 

ओबरा (सोनभद्र), 17 अप्रैल 2026।

जनपद सोनभद्र के थाना ओबरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दुष्कर्म एवं आईटी एक्ट से जुड़े मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल कर पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं ,क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय के नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस टीम ने आरोपी को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राज जायसवाल (31 वर्ष) पुत्र बेचू जायसवाल, निवासी महुआ कोठी सिरसा, थाना मेजा, जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है। उसे 16 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:10 बजे थाना सैनी (जनपद कौशाम्बी) के सामने ओवरब्रिज हाईवे से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर दर्ज मामले में आरोपी ने उसके निजी फोटो व वीडियो अपने पास रखकर व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए वायरल कर दिए थे। विरोध करने पर वह दोबारा वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

इस संबंध में थाना ओबरा पर मु0अ0सं0 290/25 के तहत धारा 69, 351(3) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in