थाना वाल्टरगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत हुई चोरी का अनावरण करते हुए संबंधित चोर को गिरफ्तार कर चोरी गया ई-रिक्शा (कटा हुआ) बरामद किया गया-*

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

*थाना वाल्टरगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत हुई चोरी का अनावरण करते हुए संबंधित चोर को गिरफ्तार कर चोरी गया ई-रिक्शा (कटा हुआ) बरामद किया गया-

थाना वाल्टरगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 08.04.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 74/2026 धारा 303(2) ,317(2) BNS से सम्बंधित अभियुक्त सद्दाम पुत्र मो0 वशीर निवासी ग्राम वैदौला वार्ड नम्बर 6 डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर उम्र करीब 38 वर्ष को आज दिनांक 19.04.2026 को पुर्सिया नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

1- सद्दाम पुत्र मो0 वशीर निवासी ग्राम वैदौला वार्ड नम्बर 6 डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर उम्र करीब 38 वर्ष।

 

*बरामदगी का विवरण-*

1. एक अदद चेचिस काले रंग

2.बाडी सफेद रंग की जिसमें सीट नही है।

3 04 अदद बैटरी

4.एक अदद मोटर, पहिया धुर्रा, 03 अदद चक्का जिसमे रबड़ का टायर लगा है तीनो टायर 5.02 अदद शाकर, 02 अदद स्प्रींग शाकर।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

दिनांक 08.04.2026 वादी द्वारा तहरीर दिया गया कि दिनांक 01/02 अप्रैल की रात हम रोज की तरह अपनी ई-रिक्शा खड़ा करके सो रहे थे सुबह उठे तो ई-रिक्शा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुरा लिया गया था। तहरीर के आधार पर थाना वाल्टरगंज पर मु0अ0स0 74/26 धारा 303(2) BNS पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही थी।

 

*पूछताछ का विवरण-* पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि इस ई रिक्शा को मैने दिनांक 01 /02.04.2026 की रात में ग्राम भुजैनिया से एक व्यक्ति के घर के सामने से चुराया था तथा इसको खोलकर टुकड़े में कर के कबाड़ी के यहाँ बेचने के लिए छुपाया था, बेचने के लिए निकाला था कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1. थानाध्यक्ष वाल्टरगंज सूर्यप्रकाश सिंह जनपद बस्ती।

2.उ0नि0 गामा यादव थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती।

3. हे0का0 राजाराम गुप्ता,का0 शैलेन्द्र यादव थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in