ग्वालियर जिले में स्थित सभी बैंकों और वित्तीय संस्थानों में ग्वालियर पुलिस द्वारा गहन सुरक्षा जांच(चेकिंग) अभियान चलाया गया*

*ग्वालियर जिले में स्थित सभी बैंकों और वित्तीय संस्थानों में ग्वालियर पुलिस द्वारा गहन सुरक्षा जांच(चेकिंग) अभियान चलाया गया

 

*ग्वालियर दिनांक 18.04.2026*- सिंगरौली में हाल ही में हुई बैंक डकैती (बैंक ऑफ महाराष्ट्र) की घटना के बाद, *एसएसपी ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे)* के कड़े निर्देश पर, ग्वालियर जिले के थाना क्षेत्रों में स्थित सभी बैंकों और वित्तीय संस्थानों में पुलिस द्वारा गहन सुरक्षा जांच (चेकिंग) अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और बैंक कर्मियों को सुरक्षा के प्रति सतर्क करना है।

 

*सुरक्षा जांच का विवरण*: पुलिस टीमों ने बैंकों के सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम और सुरक्षा गार्डों की उपस्थिति की जाँच की और सुरक्षा संबंधी मापदंड की चेकलिस्ट तैयार की गई।

 

*सुरक्षा दिशा-निर्देश*: पुलिस ने बैंक मैनेजरों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने और संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल देने के निर्देश दिए हैं।

 

*सतर्कता*: जिले में सभी बैंकों व वित्तीय संस्थानों को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in