Skip to main content

Aaj Tak24x7

अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई: 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई: 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्

 

बालाघाट जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अमले ने विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए रेत के अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं।

 

उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि कार्रवाई के दौरान बिना नंबर के एक ट्रैक्टर (CH.No. B3192869, EN.NO. 3213738) को ग्राम खैरी से भटेरा रोड, तहसील बालाघाट में जब्त किया गया। उक्त वाहन को चालक संतोष मोहारे, निवासी भटेरा चला रहा था। इसी प्रकार ट्रैक्टर क्रमांक MP50A-8940 को ग्राम मुण्डेसर्रा, तहसील किरनापुर से जब्त किया गया, जिसे चालक मनीष सिंघनधुपे चला रहा था। एक अन्य बिना नंबर के ट्रैक्टर (EN.NO. 3102FLU54C1547823F19) को ग्राम सेलवा, तहसील कटंगी से जब्त किया गया, जिसका चालक लकेश राहंगडाले था।

 

कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर क्रमांक MP22ZD-2847 को ग्राम पनबिहरी, तहसील लालबर्रा से जब्त किया गया, जिसे अकेश सिंघई चला रहा था। वहीं ट्रैक्टर क्रमांक MP50ZJ-5527 को ग्राम परसवाडा, तहसील किरनापुर से जब्त किया गया, जिसका चालक सचित बाहे पाया गया।

 

 

उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि सभी जब्त वाहनों पर मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7