Skip to main content

Aaj Tak24x7

हर पात्र व्यक्ति को मिले जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ – विश्वामित्र पाठक

हर पात्र व्यक्ति को मिले जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ – विश्वामित्र पाठ

*आशुतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट सिंगरौली देवसर*

 

सिंगरौली,विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत पं. दीनदयाल प्रशिक्षण वर्ग 2026 एवं भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के तहत ग्राम पंचायतों ढोंगा , चरकी , खधौली एवं मझिगवां1में गांव चलो बस्ती चलो” अभियान विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क एवं संवाद किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वामित्र पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिखाए गए अंत्योदय के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है जिसमे अंतिम पंक्ति के ब्यक्ति के उत्थान एवं विकास पर केंद्रित योजनाएं संचालित हैं। प्रदेश एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से कोई पात्र ब्यक्ति बंचित ना रहे यह हम सब की जिम्मेदारी है। मुख्य अतिथि ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उपस्थित जन समुदाय से आह्वान किया कि आप सभी लोग योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर पात्रतानुसार लाभ लें। मुख्य अतिथि ने वर्तमान में चल रहे संकल्प से समाधान, जलगंगा संवर्धन अभियान, स्वछता अभियान में बढ़ चढ़ कर सहभागिता की अपील की।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि नारी सशक्त होगी तभी देश मजबूत होगा, हमारी सरकार ने पंचायती राज ब्यवस्था में पूर्व से ही 50% स्थान आरक्षित किया है, अब हमारी पार्टी ने लोकसभा एवं विधानसभाओं में भी महिलाओं की भागीदारी एवं उनकी सशक्त उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने के लिए ऐतिहासिक कार्य करने जा रही है जिससे सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। क्षेत्रीय विधायक ने अपने वर्तमान कार्यकाल में हुए कार्यों एवं स्वीकृत कराए गए कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व में 10 वर्ष तक विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का प्रतिनिधित्व न होने के कारण क्षेत्र का विकास प्रभावित हुआ अब सिहावल क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं होगी।

इस अवसर पर रमापति शाहू मण्डल अध्यक्ष,ठाकुर प्रसाद द्विवेदी,कौशल पाण्डेय, इंद्रजीत सिंह, विनोद शाहू ,भगवान दास गुप्ता ,देव प्रताप गुर्जर सरपंच खधौली, मोहन लाल पटेल एसडीओ पीएचई, सुमित वर्मा उपयंत्री , छोटेलाल गुर्जर,सुरेश मिश्रा,हरिचरण सिंह,निलेश गुप्ता,गोपीचंद्र त्यागी, राकेश सिंह ,श्रीमती प्रभावती मिश्रा ,वंशमणि सिंह श्रीमती छोटकी बैगा जी सरपंच ढोंगा,करन सिंह सरपंच चरकी,रंगलाल शाहू जी ,बलराम शाहू, ललन सिंह,छोटई बैगा, उमेश द्विवेदी, रामेश्वर यादव,शोभनाथ,तिलक धारी सिंह सहित बड़ी संख्या में आत्मीय ग्रामीण जनों की उपस्थित रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7